WI के ड्रेसिंग रूम में गंभीर: विंडीज कोच ने इनवाइट किया था, गौतम बोले- वर्ल्ड क्रिकेट को वेस्ट इंडीज की बहुत जरूरत
Published:
3 min read

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में चौथी बार क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले 2013, 2018 और 2019 में क्लीन स्वीप किया था। ( @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। मैच के बाद वेस्ट इंडीज के कोच डैरेन सामी ने अपने ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया के हेड कोच को इनवाइट किया। उन्होंने अपने प्लेयर्स को गौतम का इंट्रोडक्शन दिया। इसके बाद गंभीर से एक गुजारिश की। कहा- गौतम आप प्लीज हमारे प्लेयर्स को दो मिनट गाइडेंस दें।
इस दौरान टीम इंडिया के हेड कोच ने खड़े होकर वेस्ट इंडियन प्लेयर्स से कुछ अहम बातें कहीं।
इस देश में आपका स्वागत है
गौतम ने कहा- सबसे पहले तो अपने ड्रेसिंग में मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद। इस देश में आपका स्वागत है। आपके खिलाफ खेलने का मौका मिलना हमारी खुशकिस्मती है। फिर चाहे हमें भारत में आपसे सीरीज खेलें या किसी और देश में। मैदान के बाहर आपका जो बर्ताव रहता है, उससे सभी खुश रहते हैं और खासतौर पर हम भारतीय। देखिए, मैदान में हम डटकर मुकाबला करते हैं, वहां कोई किसी को रियायत नहीं देता। इससे मेरी और दुनिया की बाकी टीम्स को सीखना चाहिए।
आपकी बात ही अलग है
गंभीर ने कहा- दुनिया में क्रिकेट से सभी प्यार करते हैं। वेस्ट इंडीज टीम को हमेशा से इसलिए ज्यादा प्यार मिला क्योंकि उनके खेलने का तरीका कुछ अलग है। वो हमेशा एक पर्पज के साथ मैदान में उतरते हैं। यही चीज उन्हें अलग बनाती है। आपका यही काम आपकी जेनरेशन नेक्स्ट को आगे लेकर जाएगा। एक बात और, जिस तरह से आपने दिल्ली टेस्ट की सेकंड इनिंग में बैटिंग की, वो वास्तव में शानदार था। यही प्रदर्शन और यही टेम्पलेट फ्यूचर में वेस्ट इंडीज टीम को आगे ले जाएगा।
स्मॉल कॉन्ट्रीब्यूशन हेडलाइंस नहीं बनते
टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा- आपने 1 से 11 तक के बैटर्स का परफॉर्मेंस देखा। दरअसल, एक सेंचुरी या फाइव विकेट हॉल आपको हेडलाइंस में जगह दिलाता है, लेकिन छोटे योगदान कई बार बड़े परफॉर्मेंस ज्यादा अहमियत रखते हैं। इस टेस्ट में वेस्ट इंडीज ने यही दिखाया है। आप जेडॉन सील्स या एंडरसन के परफॉर्मेंस को देखिए। उन्होंने कितना जबरदस्त क्रिकेट खेला। 70 बॉल्स खेलना और एक बड़े अटैक के सामने। ये आसान नहीं होता।
आखिर में गंभीर ने वेस्ट इंडियन टीम से कहा- इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आप जब भी विंडीज की जर्सी पहनें तो हमेशा ये याद रखें कि आपका रोल कितना अहम है। आप जो इस ड्रेसिंग रूम के लिए, आपके देश के लिए कर रहे हैं, वो बहुत शानदार है। मैं चाहता हूं और मेरी आपको शुभकामनाएं हैं कि आप यही माहौल और यही काम जारी रखें।

