IPL से बेहतर लीग है PSL: वसीम अकरम बोले- बच्चे बड़े हो जाते हैं, यह है IPL नहीं होता
Published:
2 min read

वसीम अकरम (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. PSL के 2026 रोड शो के दौरान वसीम अकरम ने मजाक में IPL पर तंज कसा और PSL की तारीफ की। उनका ये बयान वायरल हो गया।
IPL पर तंज कसा
लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हुए PSL 2026 के एक शो में वसीम ने अपने अंदाज में सबका ध्यान खींच लिया। अकरम ने PSL की तारीफ करते हुए कहा- ये लीग छोटी, तेज और रोमांचक होती है। PSL का अगला सीजन 34 दिनों का होने वाला है।इसके बाद अकरम ने हंसते हुए IPL पर तंज कसा। कहा- बच्चे बड़े हो जाते हैं, लेकिन ये लीग खत्म ही नहीं होती।उनकी ये बात मजाक के रूप में कही गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। अकरम ने आगे कहा- इसमें कोई शक नहीं कि IPL दुनिया की नंबर 1 लीग है और PSL दूसरी। उनके कमेंट से एक पुरानी बहस फिर से छिड़ गई।
क्या छोटी और कॉम्पैक्ट लीग ज्यादा रोमांचक होती हैं। कई खिलाड़ी और फैन्स मानते हैं कि छोटी लीग में थकान कम होती है, खेल ज्यादा ताजा और मजेदार लगता है। वहीं IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट अपनी ड्यूरेशन के चलते ज्यादा ग्लैमरस, ज्यादा स्टार स्टडेड और बिजनेस फ्रेंडली माने जाते हैं।
अकरम ने सुनाया 1999 एक किस्सा
अब वसीम अकरम की बात हो तो उनका एक पुराना किस्सा याद किए बिना बात पूरी नहीं होती। 1999 के कोका-कोला कप फाइनल में पाकिस्तान और भारत का मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। यह मैच भारत के लिए बेहद कठिन साबित हुआ।भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई सिर्फ125 रन पर ऑलआउट हो गई। पिच थोड़ी मददगार थी, अकरम ने सिर्फ 8 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी स्विंग, लाइन-लेंथ और कप्तानी ने मैच को एकतरफा बना दिया।
पाकिस्तान ने लक्ष्य को बड़े आराम से 28 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

