हमें सूर्यवंशी जैसा बैटर तैयार करना चाहिए: वसीम अकरम ने PAK डोमेस्टिक क्रिकेट पर उठाए सवाल, पूछा- कोच बदलने से क्या फर्क पड़ेगा
Published: Updated:
3 min read

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती। इसी IPL सीजन में वैभव ने सबसे ज्यादा 72 सिक्स भी लगाए थे। इसके बाद उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने डोमेस्टिक क्रिकेट सिस्टम और बैटिंग टैलेंट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमें सूर्यवंशी जैसा बैटर तैयार करना चाहिए। पाकिस्तान पिछले कुछ सालों में ऐसा कोई भी क्वालिटी बैटर तैयार नहीं कर पाया, जो टेस्ट क्रिकेट में टीम की परेशानी दूर कर सके।
अकरम ने PSL को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस लीग को शुरू हुए करीब 10 साल हो चुके हैं। पाकिस्तान ने इससे कई अच्छे बॉलर तैयार किए, लेकिन कोई बड़ा बैटिंग टैलेंट सामने नहीं आया। ऐसे में कोच बदलने से क्या फर्क पड़ेगा।
हमारे पास भी वैभव जैसा बैटर होना चाहिए
लाहौर में मीडिया से बात करते हुए अकरम ने कहा कि पड़ोसी देश ने कम उम्र में ही एक ऐसा बैटिंग टैलेंट तैयार किया है, जो चर्चा में है। उनका इशारा भारतीय टीम के यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी की तरफ था।
अकरम ने कहा- जब हम भी 14 साल की उम्र में ऐसा बैटिंग टैलेंट तैयार करेंगे, तब हमें सुधार देखने को मिलेगा। पाकिस्तान व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अब भी स्ट्रगल कर रहा है। टेस्ट क्रिकेट में टीम की स्थिति काफी खराब है। बांग्लादेश के खिलाफ होम और अवे दोनों टेस्ट सीरीज में मिली हार PCB के लिए वेक-अप कॉल थी।

कोच बदलने से तस्वीर नहीं बदलेगी
अकरम ने कहा कि सिर्फ कोच बदलने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। कोच को आखिरकार उन्हीं प्लेयर्स के साथ काम करना होगा। PCB के नए डोमेस्टिक क्रिकेट स्ट्रक्चर को कम से कम 3 से 4 साल तक चलने देने की बात कही। अकरम के मुताबिक, टैलेंट डेवलपमेंट के लिए पेशेंस और लॉन्ग टर्म प्लानिंग जरूरी है।
क्लब क्रिकेट को फिर मजबूत करने की जरूरत
अकरम ने पाकिस्तान में क्लब क्रिकेट को फिर से मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर रेड-बॉल क्रिकेट में सुधार चाहिए तो PCB को ग्रासरूट लेवल पर इन्वेस्ट करना होगा। PCB कराची और लाहौर में क्लब क्रिकेट के लिए 100-100 मिलियन पाकिस्तानी रुपए खर्च करे। असली टैलेंट क्लब क्रिकेट से निकलता है।

150 KM/H की एक बॉल डालना बड़ी बात नहीं
फास्ट बॉलिंग को लेकर अकरम ने कहा कि सिर्फ एक बॉल 150 KM/H की स्पीड से डालना किसी बॉलर को महान नहीं बनाता। असली क्वालिटी तब है, जब कोई बॉलर लंबे समय तक करीब 140 KM/H की स्पीड बनाए रख सके।
उन्होंने पाकिस्तान के यंग फास्ट बॉलर्स को लेकर जल्दबाजी में फैसला न लेने की सलाह दी। अकरम ने कहा कि पहले उन्हें लगातार खेलने का मौका मिलना चाहिए। उसके बाद ही उनके पोटेंशियल का अंदाजा लगाया जा सकता है।
शाहीन अफरीदी को लेकर अकरम ने कहा कि वह एक्सपीरियंस्ड बॉलर हैं। उन्हें इंग्लैंड दौरे पर होना चाहिए था। अगर फैसला उनके हाथ में होता तो हाल में इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आकिफ जावेद को टीम में शामिल करने के लिए कहते।

