यार, इसको टीम से बाहर करो: वकार यूनिस बोले- साईम अयूब होगा टैलेंटेड, चार डक करने के बाद भी क्या उसे प्लेइंग XI में खिलाओगे, कहीं सिफारिशी तो नहीं
Published:
3 min read

साईम अयूब एशिया कप 2025 के 6 मैच में 4 बार 0 पर आउट हो चुके हैं। बाकी दो मैच में कुल जमा 23 रन बनाए हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 28 सितंबर यानी रविवार को टीम इंडिया और पाकिस्तान टाइटल क्लिंच के लिए आमने-सामने होने वाली हैं। इस एशिया कप से पाकिस्तान टीम के ओपनर साईम अयूब को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे। उनकी तुलना अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे इंडियन स्टार बैटर से की जा रही थी। इस टूर्नामेंट के 6 मैच में वो 4 बार 0 पर आउट हो चुके हैं। बाकी दो मैच में कुल जमा 23 रन बनाए हैं। उनके इस प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, कोच और बॉलिंग लीजेंड वकार यूनिस ने तो उन्हें बेंच पर बिठाने की मांग की है।
वो 11 के लायक ही नहीं
सोनी टीवी को दिए इंटरव्यू में वकार ने कहा- साईम भले ही कितना भी टैलेंटेड बैटर और प्लेयर हो। सवाल ये है कि वो टीम के लिए क्या कर पा रहा है। मैंने तो दूसरे मैच के बाद ही कह दिया था कि उसे प्लेइंग 11 में मत खिलाओ, लेकिन यहां सुनता कौन है? ये प्लेयर टीम पर बोझ बन चुका है। जब तक वो अच्छा नहीं करता, तब तक उसे टीम से बाहर करो।

टैलेंट ठीक, परफॉर्म तो करो
वकार ने आगे कहा- सब कहते हैं कि साईम बहुत टैलेंटेड और पाकिस्तान क्रिकेट का फ्यूचर है। चलिए, ये भी मान लेता हूं। सवाल ये है कि टैलेंट है तो परफॉर्मेंस कहा हैं? इतनी नाकामी के बाद तो मुझे लगता है कि कहीं वो सिफारिशी (पाकिस्तान में इस तरह के प्लेयर्स को पर्ची कहा जाता है) तो नहीं है। जब वो दूसरी बार डक पर आउट हुआ था, तभी मैंने कहा था कि इसकी टीम में जगह नहीं बनती।

डक के मामले में अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा
साईम अयूब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 9 बार डक पर आउट होने वाले दूसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ उमर अकमल हैं, जो 84 मैचों में 10 बार जीरो पर आउट हुए थे। अयूब 47 मैचों में ही 9 बार आउट हो चुके हैं। अयूब ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो 99 मैचों में 8 बार डक पर आउट हुए थे।
T20I में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले पाकिस्तानी
|
प्लेयर |
T20I मैच |
डक |
|
उमर अकमल |
84 |
10 |
|
साईम अयूब |
47* |
9 |
|
शाहिद अफरीदी |
99 |
8 |
|
कामरान अकमल |
58 |
7 |
|
मोहम्मद हफीज |
119 |
7 |
|
बाबर आजम |
128* |
7 |

