पाकिस्तान के गेम प्लान से नाखुश वकार युनूस: कहा- साइम अयूब दूसरा ओवर डाल रहे, मन कर रहा दीवार में सिर मार लूं
Published:
2 min read

वकार युनूस पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच रहे हैं। फाइल फोटो।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 का 10वां मुकाबला पाकिस्तान और UAE के बीच खेला गया। पाकिस्तान भले जीत गया, लेकिन पूर्व कप्तान वकार यूनुस अपनी टीम के गेेम प्लान से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि पाकिस्तानी टीम में क्या हो रहा है।
दीवार में सिर मारने का मन करता है
भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने वकार से कहा कि पाकिस्तानी टीम तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर रही। लेकिन टी20 में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा। पाकिस्तान की टीम से तेज गेंदबाज गायब हैं। दूसरे ही ओवर में स्पिनर गेंदबाज आ रहे। इस सवाल के जवाब में वकार ने कहा- जब भी मैं दूसरे ओवर में साइम अयूब को गेंदबाजी करते हुए देखता हूं, तो मेरा मन करता है कि दीवार में अपना सिर मार लूं। मुझे समझ नहीं आ रहा, यह क्या हो रहा है। पाकिस्तान की ताकत तेज गेंदबाजी है, लेकिन यह किस तरह का गेम प्लान है? दूसरे ओवर में स्पिनर को गेंद थमा देते हैं। इस तरह की क्रिकेट देखकर तकलीफ होती है।
पाक- UAE मैच की ब्रीफ समरी
UAE ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान टीम ने 147 रन का टारगेट दिया। पाकिस्तान के लिए फखर ने 36 बॉल पर सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली। 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए शाहीन अफरीदी ने 14 बॉल पर नाबाद 29 रन बनाए। इस दौरान 2 छक्के लगाए। कप्तान सलमान अली आगा ने 27 बॉल खेलकर सिर्फ 20 रन बनाए। साइम अयूब लगातार तीसरे मैच में जीरो पर आउट हुए। UAE के लिए जुनैत सिद्दिकी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। सिमरजीत सिंह ने 3 और ध्रुव पाराशर ने 1 विकेट लिया।
UAE 105 रन ही बना सकी
147 रन के टारगेट के जवाब में UAE की टीम 17.4 ओवर में 105 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया। टीम के लिए राहुल चोपड़ा ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। उनके बाद ध्रुव पाराशर ने 20 रन बनाए।
मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी थोड़ी देर में रंग लाई, लेकिन मैच जिता दिया। शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट लिए। साइम अयूब और सलमान अली ने 1-1 विकेट लिया।

