37 की उम्र में भी मैदान पर सबसे तेज दिखे कोहली; VIDEO: फैंस बोले- भारत का सबसे बेस्ट एथलीट, 20 साल के प्लेयर्स से ज्यादा फिट
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. फिटनेस और एनर्जी की बात आती है तो विराट कोहली की बराबरी करना आसान काम नहीं है। धर्मशाला में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने बैटिंग के साथ- साथ अच्छी फील्डिंग भी की। कोहली का एक वीडियो वायरल है। इसमें 37 साल के कोहली को पूरे मैदान में दौड़ते, डाइव लगाते और हर बॉल पर एनर्जी दिखाते हुए देखे जा सकते हैं।

भारत का सबसे बेस्ट एथलीट- फैंस
सोशल मीडिया पर कई फैन्स ने लिखा कि विराट कोहली अपनी फील्डिंग के लिए उतनी ही तारीफ के हकदार हैं, जितने कि ग्लेन फिलिप्स हैं। कई लोगों ने तो उन्हें भारत का सबसे बेस्ट एथलीट तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा- 37 साल की उम्र में भी विराट आधा मैदान अकेले कवर कर रहे हैं। वहीं दूसरे फैन ने कहा कि आज भी विराट कई 20 साल के प्लेयर्स से ज्यादा फिट नजर आते हैं।
कोहली की ये वीडियो देखे..
37 बॉल में 58
विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए 37 बॉल में 58 रन बनाए। विराट ने देवदत्त पडिक्कल के साथ 76 रन की पार्टनरशिप की। कोहली ने 9 बार IPL के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।
वेंकटेश अय्यर ने मैच खत्म किया
विराट के बाद वेंकटेश अय्यर बैटिंग करने आए। उन्होंने सिर्फ 40 बॉल में नाबाद 73 रन बनाए। RCB ने 4 विकेट के नुकसान पर कुल 222 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स (PBKS) सिर्फ 199 रन ही बना पाई।

हालांकि, शशांक सिंह ने 27 बॉल में 56 रन बनाए। वे अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए। इस जीत के साथ RCB IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई। टीम ने पूरे सीजन में अच्छा खेला है।
कोहली टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके
37 साल के कोहली IPL 2026 में अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 13 मैच में 542 रन बनाए। कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद T20I फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया। इसके बाद मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लिया। वे सिर्फ ODI खेल रहे हैं।

