हंसते-हंसते कोहली की पसलियों में दर्द: सुनील ग्रोवर ने की कपिल देव की मिमिक्री, होस्ट बोले- मत हंसा यार, 2 दिन बाद उसका मैच
Published:
3 min read

इंडिया और साउथ अफ्रीका की ODI सीरीज के लिए इस समय कोहली रांची पहुंचे है।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडिया और साउथ अफ्रीका की ODI सीरीज से पहले मुंबई में एक इवेंट के दौरान कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने 1983 वर्ल्ड कप के कप्तान कपिल देव की मिमिक्री की। इसे देखकर विराट कोहली हंसते-हंसते बेहाल हो गए और उनकी पसलियों में दर्द होने लगा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
विराट ने मुंबई में इवेंट अटेंड किया
इंडिया और साउथ अफ्रीका की ODI सीरीज के लिए इस समय कोहली रांची पहुंचे हैं। इस टूर पर जाने से पहले मुंबई में एक इवेंट शिरकत दी थी। यहां बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी मौजूद थे।
गौरव ने कहा-2 दिन बाद मैच है भाई का
ग्रोवर ने स्टेज पर आकर कपिल देव की मिमिक्री शुरू की, पूरा हॉल ठहाके लगाने लगा। विराट भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विराट पहले कुर्सी पर झुक कर हंसते हैं और फिर अचानक खड़े होकर अपनी पसलियां पकड़ लेते हैं। यह देखकर ग्रोवर ने विराट से पूछा- सब ठीक है?
इसके बाद शो के होस्ट गौरव कपूर ने भी मजे लेते हुए कहा- भाई दो दिन में मैच है। रिब मत तोड़ देना हंसा-हंसा कर। इस मजेदार पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
35 दिन बाद कोहली की टीम मेंं वापसी
कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले लिया है। यह सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं। कोहली ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती है। इसके बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज खेलेगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे मैच ही होने हैं। पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में होगा। इसके बाद बाकी दो वनडे 3 दिसंबर को रायपुर और 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होने हैं।
कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले लिया है। सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं।विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शुरुआती दो वनडे मैचों में खाता नहीं खोल सके थे, लेकिन तीसरे मैच में 74 रन की पारी खेली।
धोनी के घर एक हाईप्रोफाइल पार्टी हुई
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर एक हाईप्रोफाइल पार्टी हुई। यह एक गेट-टुगेदर था, जिसमें विराट कोहली, ऋषभ पंत समेत भारतीय टीम के बाकी क्रिकेटर्स भी पहुंचे। इसके कई वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पार्टी के बाद माही ने खुद कार चलाकर विराट को होटल छोड़ा।
दरअसल, भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेल रही है। इसका पहला मुकाबला 30 नवंबर को धोनी के शहर रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

