Ro-Ko के बीच गजब की ट्यूनिंग, VIDEO: कोहली-रोहित ने पहनी एक जैसी जैकेट, ट्विनिंग लुक वायरल
Published:
2 min read

विराट कोहली और रोहित शर्मा का ट्विनिंग लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (@सोशल मीडिया)
स्पोट्स डेस्क. भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा एक अलग ही मूड में नजर आए। दोनों के बीच गजब की ट्यूनिंग दिखी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कोहली-रोहित मैचिंग कपड़े पहने दिख रहे हैं। फैन्स दोनों का ट्विनिंग लुक देखकर खुश हैं।
यह भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप से पहले JioStar का मैच ब्रॉडकास्ट करने से इनकार: कंपनी ने कहा- कमाई नहीं हो रही; चार साल की हुई थी डील
ट्विनिंग लुक सोशल मीडिया पर वायरल
विराट कोहली और रोहित शर्मा एयरपोर्ट पर मैचिंग कपड़े पहने हुए दिखे। दोनों ने डेनिम जैकेट और प्लेन टी-शर्ट पहनी हुई थी। उनके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ODI सीरीज के बाद दोनों मुंबई पहुंचे। इसके बाद विराट कोहली लंदन चले गए, जहां वो फैमिली के साथ रहते हैं।
भारतीय टीम ने ODI सीरीज 2-1 से जीती
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली और रोहित दोनों ने अहम भूमिका निभाई थी। उनके शानदार प्रदर्शन के बतौलत भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। कोहली ने इस साल यानी 2025 में 651 वनडे रन बनाए, जबकि रोहित ने 650 रन बनाए। कोहली इस साल भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों दिग्गजों ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब सिर्फ ODI फॉर्मेट में खेल रहे हैं। यही वजह है कि Ro-Ko की यह जोड़ी अब जनवरी 2026 में भारतीय टीम के लिए खेलते दिखेंगे। अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 की सीरीज खेलनी है।

