कोहली-रोहित ने प्रैक्टिस शुरू की, VIDEO: गंभीर टिप्स देते नजर आए; 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे दोनों सीनियर
Published:
3 min read

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पर्थ में नेट्स किया। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। स्क्वॉड में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। यह दोनों 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। दोनों ने आखिरी बार इसी साल 9 मार्च को ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था। पर्थ पहुंचते ही रोहित-कोहली समेत टीम इंडिया ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
गुरुवार (16 अक्टूबर) को कोहली और रोहित ने हेड कोच गौतम गंभीर के गाइडेंस में प्रैक्टिस के दौरान अच्छा खासा समय बिताया। इस दौरान रोहित और गंभीर काफी देर तक नेट्स में बात करते भी दिखे।
कोहली ने प्रैक्टिस में खेले मार्की शॉट्स
शुरू में रोहित को प्रैक्टिस के दौरान दिक्कत हुई, लेकिन वे जल्दी ही रंग में लौट आए। कोहली भी बॉलिंग कोच मॉर्ने मार्केल के साथ बात करते दिखाई दिए। प्रैक्टिस में कोहली शुरुआत से ही अपने रंग में नजर आए। उन्होंने शानदार अंदाज में अपने मार्की शॉट्स खेले।
कोहली और रोहित ने इससे पहले वॉर्मअप भी किया था। विराट ने केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के साथ दौड़ लगाई। रोहित-कोहली को देखने के लिए प्रैक्टिस ग्राउंड पर काफी संख्या में फैन्स पहुंचे थे। इस दौरान कोहली ने कई लोगों को सेल्फी भी दी।
टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके कोहली-रोहित
कोहली और रोहित ने पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद यह फॉर्मेट छोड़ दिया था। फिर मई 2025 में टेस्ट को भी अलविदा कह दिया। अब यह दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं। दोनों का सपना 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल(कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

