रांची के नेट्स पर कोहली-रोहित: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला ODI 30 को; दूसरा मैच 3 और तीसरा 6 दिसंबर को
Published:
2 min read

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू हो रही है। पहले मुकाबले के लिए रांची में विराट कोहली और रोहित शर्मा प्रैक्टिस करते हुए । (फोटो सोर्स: ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू हो रही है। पहला मैच रांची में खेला जाएगा।विराट कोहली और रोहित शर्मा 35 दिन बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। नेट्स पर इन दोनों ने काफी देर बैटिंग की। इनके साथ ही तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ भी सेशन करते दिखे। टीम इंडिया अब पूरी तरह ODI मोड में शिफ्ट हो चुकी है।
यह सीरीज जीतना जरूरी
विराट और रोहित टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके है। हाल ही में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में अफ्रीका से 2-0 से हारी है। माना जा रहा है कि रोहित-कोहली की मौजूदगी में वह वनडे सीरीज जरूर जीतेगी। उनका एक्सपीरियंस और परफॉर्मेंस टीम को बड़ी मजबूती देगा। पिछले कुछ समय में टीम इंडिया का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इसलिए ODI सीरीज जीतकर वह फिर लय पा सकती है।
दोनों के लिए 2027 वर्ल्ड कप अहम
टीम इंडिया इस समय 2027 ODI वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हर सीरीज को बहुत सीरियस ले रही है। रोहित और कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी इस प्लान में होना जरूरी हैं। दोनों अब भी अपनी फिटनेस और फॉर्म को लेकर काफी डेडिकेट दिखाई दे रहे हैं। विराट हमेशा से मैच विनर और फिट एथलीट हैं। वहीं रोहित 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। हाल ही में हिटमैन ने 10 किलो वजन कम किया है।
रोहित ODI रैंकिंग में नंबर-1
रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्होंने ICC ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली है।

आखिरी सीरीज में हार मिली
रोहित और विराट आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज खेली थी। उस सीरीज में भारत 2-1 से हार गया था। सिडनी वाले मुकाबले दोनों ने मिलकर साझेदारी की थी और टीम को जीत दिलाई थी। इसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद इस बार भी की जा रही है।
पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा, दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में और आखिरी मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में होगा। टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली हार के बाद टीम इंडिया इस बार ODI में वापसी करना चाहेगी।

