विराट कोहली दिल्ली पहुंचे: कल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे; दोनों टीमों के बीच पहला मैच 19 अक्टूबर को
Published:
3 min read

इस सीरीज के साथ ही विराट कोहली 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने आखिरी बार इसी साल 9 मार्च को ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था।
स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने घर में वेस्टइंडीज को 2 टेस्ट की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया है। अब टीम इंडिया की अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में होनी है। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम बुधवार (15 अक्टूबर) को रवाना होगी।
इसके लिए विराट कोहली भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वे फैमिली के साथ लंदन में थे। कोहली को टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले वनडे सीरीज होगी, जिसका पहला मैच 19 अक्टूबर को होगा।
7 महीने बाद इंटरनेशनल मैच खेलेंगे कोहली-रोहित
कोहली का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं। वो ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए। इसके बाद ब्लैक कलर की कार में बैठकर निकल गए।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम दो ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। पहला ग्रुप सुबह रवाना होगा और दूसरा शाम को। इस सीरीज के साथ ही कोहली और रोहित दोनों 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। दोनों ने आखिरी बार इसी साल 9 मार्च को ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था।
कोहली और रोहित ने पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद यह फॉर्मेट छोड़ दिया था। फिर मई 2025 में टेस्ट को भी अलविदा कह दिया। अब यह दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं। दोनों का सपना 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल(कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

