अफगानिस्तान वनडे सीरीज में नहीं दिखेंगे विराट कोहली: रिपोर्ट- हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते नाम वापस लिया; 13 जून को है पहला मुकाबला
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी (नस में खिंचाव) के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं। IPL 2026 फाइनल में चोट लगी थी। इस खबर की पुष्टि न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से की है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से 20 जून तक 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।
IPL फाइनल में इंजरी
विराट कोहली को यह चोट IPL 2026 फाइनल के दौरान लगी थी। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में कोहली रनिंग करते समय परेशानी में नजर आए थे। उन्होंने मैच पूरा खेला। टीम को जीत दिलाकर ही मैदान छोड़ा।

फाइनल में विनिंग इनिंग
विराट कोहली ने RCB को लगातार दूसरा IPL टाइटल जिताने में इम्पोर्टेंट रोल प्ले किया। उन्होंने फाइनल में 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए थे। उनकी पारी की बदौलत RCB ने 156 रन का टारगेट 5 विकेट रहते हासिल कर लिया था।
कोहली के सीजन में 675 रन
विराट कोहली ने IPL 2026 में 16 मैच में 675 रन बनाए। उनका एवरेज 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.85 रहा। इससे पहले 2025 में भी उन्होंने 13 वनडे मैच में 651 रन बनाए थे। इस दौरान 3 सेंचुरी और 4 फिफ्टी भी लगाईं।

इंग्लैंड सीरीज पर भी सस्पेंस
कोहली ODI वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए लगातार ODI खेलना चाहते थे। अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में उनके खेलने पर भी सस्पेंस है। भारत और इंग्लैंड के बीच 14 से 19 जुलाई तक 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।
रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं
BCCI ने अभी तक अफगानिस्तान सीरीज के लिए विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। वहीं रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की अवेबिलिटी भी फिटनेस क्लियरेंस पर डिपेंड करेगी।

विराट का ODI रिकॉर्ड
कोहली ने अब तक 311 वनडे की 299 पारियों में 14,797 रन बनाए हैं। एवरेज 58.71 और स्ट्राइक रेट 93.82 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया की ODI टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), KL राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

