...क्योंकि एक बिहारी सब पर भारी : RCB की IPL जीत के बाद विराट-वैभव मुलाकात; कोहली ने कहा था- कौन और क्या कहता है, मत सुनना
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 फाइनल के फौरन बाद विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात का एक वीडियो वायरल हुआ और ये सिलसिला जारी है। वीडियो तो वायरल हुआ, लेकिन ये किसी को पता नहीं चला कि आखिर कोहली और वैभव की लंबी बातचीत में किन मुद्दों पर चर्चा हुई।
बहरहाल, अब इस मुलाकात की डीटेल्स भी सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक- विराट ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के यंग बैटर को स्पेशल एडवाइज दी थी। विराट ने कहा था- यहां तक पहुंच गए हो न, अब रुकना नहीं है...बस आगे जाना है।
पहले यह वीडियो देखें...
एक बिहारी सब पर भारी- कोहली
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने सोशल मीडिया (x) पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें विराट वैभव से कहते नजर आए- यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है वो हार्ड वर्क और बिलीफ की वजह से हुआ है। अभी कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, ये नहीं सुनना है। एक बिहारी सब पर भारी। फिर गेम खत्म....

वैभव ऑरेंज कैप होल्डर
IPL 2026 में वैभव ने16 मैच में 776 रन बनाए। एवरेज 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.30 रहा। इस सीजन में उन्होंने 1 सेंचुरी और 5 फिफ्टी लगाई। इनमें 72 छक्के शामिल रहे। यह IPL हिस्ट्री में एक सीजन में किसी भी बैटर के सबसे ज्यादा सिक्स हैं। वैभव ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे यंग प्लेयर भी बने।
कोहली के सीजन में 675 रन
वहीं विराट कोहली ने RCB को लगातार दूसरा IPL टाइटल जिताने में इम्पोर्टेंट रोल प्ले किया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस को हराया। इस सीजन कोहली ने 675 रन बनाए।
लगातार दो सीजन से RCB चैम्पियन
2025 और 2026 में RCB चैम्पियन बनी। दोनों ही बार रजत पाटीदार कप्तान रहे। पिछली बार RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर अपना पहला टाइटल जीता था। इस बार फाइनल में गुजरात टाइटन्स (GT) को हराया।

