कोहली को देख रोने लगी नन्हीं फैन, VIDEO: विराट भी भावुक हुए, रायपुर में बच्चों ने रोज देकर किया वेलकम
Published: Updated:
2 min read

पिछले वनडे में विराट कोहली ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने 120 बॉल पर 135 रनों की पारी खेली थी।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेल रही है। दूसरा मुकाबला कल (3 दिसंबर) रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम रायपुर पहुंच गई है। इस दौरान नन्हें बच्चों ने विराट कोहली का वेलकम रोज देकर किया। यह देख कोहली भावुक हो गए।
इसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक नन्हीं फैन कोहली को रोज देते समय भावुक हो जाती है। उसके आंसू निकल आते हैं। यह देख कोहली भी इमोशनल हो जाते हैं।
प्रज्ञान ओझा से बात करते दिखे कोहली
कोहली के और भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो एयरपोर्ट पर टीम के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे सिलेक्टर और पूर्व भारतीय क्रिकेट प्रज्ञान ओझा से भी बात करते दिखते हैं। दूसरे वीडियो में ओझा टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ बैठे दिखते हैं। इस दौरान वे सामने बैठे रोहित शर्मा से हाथ भी मिलाते हैं।
सीरीज के पहले वनडे में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया था। इस तरह टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। इस मुकाबले में कोहली ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने 120 बॉल पर 135 रनों की पारी खेली थी। उस दौरान 7 छक्के और 11 चौके लगाए थे।
रायपुर वनडे के लिए दोनों पोसिबल प्लेइंग-11
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जॉर्जी, डेवॉल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बोश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर और ओटनील बार्टमैन।

