मुझे कोहली के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए : जर्मन इन्फ्लुएंसर का खुलासा; विराट के अकाउंट से लिजलैज का फोटो लाइक हुआ था
Published:
3 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की एक पोस्ट को लाइक करने का मामला सामने आया था। अब लिजलैज ने बताया कि कोहली के खिलाफ बोलने के लिए उन्हें पैसे ऑफर किए गए थे। उन्होंने कहा कि कुछ जर्नलिस्ट ने उन्हें कोहली के खिलाफ आरोप लगाने के लिए मजबूर किया था।
फिल्मीमंत्रा के इंटरव्यू में लिजलैज ने कहा- मुझे कई मैगजीन से बहुत सारे कॉल्स आए थे। कुछ लोग तो मुझसे वो बातें कहलवाना चाहते थे, जो मैं कहना भी नहीं चाहती थी। कुछ पत्रकारों ने तो मुझे विराट कोहली के खिलाफ ऐसे आरोप लगाने के लिए पैसे ऑफर किए जो उन्होंने कभी किए ही नहीं। लेकिन मैं ऐसा क्यों करती। मैंने खुद कहा है कि वो मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। तो मैं पैसे के लिए उन पर आरोप क्यों लगाऊंगी। मैं वैसी इंसान नहीं हूं।
कोहली के अकाउंट से पोस्ट लाइक हुआ था
17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिजलैज की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया गया है। खबर के सामने आते ही उनके अकाउंट से पोस्ट को अनलाइक कर दिया गया। हालांकि, यह क्लियर नहीं है कि उन्होंने गलती से लाइक किया या यह एल्गोरिदम की गड़बड़ी है।

लिजलैज को लाइक की खबर नहीं थी
इस घटना के बाद लिजलैज ने हिंदुस्तान टाइम्स के इंटरव्यू में कहा था- यह बहुत क्रेजी था क्योंकि मैं सुबह उठी और देखा कि मैं खबरों में छाई हुई थी। मुझे तो पता ही नहीं था कि उन्होंने फोटोज को कब लाइक किया। मुझे तो यह बात खबरों से ही पता चला। बहुत से लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में पब्लिश आर्टिकल देखे और मुझे मैसेज किया। मुझे आज बहुत सारे मैसेज मिले हैं। लोग इसे लेकर बहुत एक्साइटेड थे।
विराट के IPL टीम की फैन हैं
लिजलैज ने बताया था कि जब वो पिछले साल पहली बार इंडिया आई थीं, तब उन्हें विराट के बारे में पता चला था। तभी से उन्होंने IPL देखना शुरू किया था और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू की फैन बन गई थीं।
मैं विराट के लिए बुरा फील कर रही
पिक्चर लाइक वाले मामले पर लिजलैज ने कहा था- मैं उनके लिए बुरा फील कर रही हूं। मैं बहुत खुश थी कि उन्होंने मेरी पोस्ट लाइक की। लेकिन फिर उन्होंने अनलाइक कर दिया। मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आया कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। लोगों को कैसे पता चला, उन्होंने इसे खबर कैसे बना दिया। शायद उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए आभारी हूं।

