कोहली इंग्लैंड सीरीज खेल सकते हैं: चोट के बाद रिकवरी तेज; 2-3 दिन में ODI टीम की घोषणा होगी
Published: Updated:
2 min read

विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। अब वे सिर्फ ODI खेल रहे हैं। उनका टारगेट 2027 वर्ल्ड कप है। (@ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। कोहली चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेल सके थे। कहा जा रहा था कि वे इंग्लैंड दौरे पर भी नहीं जा पाएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा है। कोहली की रिकवरी तेजी से हो रही है। ऐसे में कोहली के इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेलनी की उम्मीद बढ़ गई है।
TOI के मुताबिक, सोर्स ने कहा- कोहली ने रिहैब शुरू कर दिया है। उनकी चोट भी तेजी से ठीक हो रही है। कोहली जल्द ही फिटनेस रिपोर्ट के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे। यदि कोहली की रिकवरी प्लान के हिसाब से रही तो वे इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से वापसी कर सकते हैं।
3-4 दिन में भारतीय टीम की घोषणा होगी
भारतीय टीम को इस महीने के आखिर में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाना है। आयरलैंड में 2 टी20 की सीरीज होगी। इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी। तीनों वनडे मैच 14 से 19 जुलाई तक होने हैं।
दोनों टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। अब सिर्फ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा होना बाकी है। इसको लेकर BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा- अगले दो-तीन दिन में सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग होनी है। इसी दौरान इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान भी कर दिया जाएगा।

IPL फाइनल में लगी थी चोट
कोहली ने 31 मई को IPL 2026 का फाइनल खेला था। इस दौरान उन्होंने 42 बॉल पर 75 रन की मैच विनिंग पारी खेलते हुए RCB को लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जिताई थी। फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराया था। इसी मैच के दौरान कोहली को हैमस्ट्रिंग की शिकायत हुई थी।
अगरकर ने भी फिट होने की बात कही थी
हाल ही में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने भी कोहली के फिट होने का हिंट दिया था। उन्होंने कहा था- हमें टाइमलाइन तो नहीं पता, लेकिन ऐसा लगता है कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए फिट हो सकते हैं। यह पक्का भी नहीं है, क्योंकि अब तक फिजियो की ओर से इस बारे में कोई टाइमलाइन नहीं आई है।

