RCB की जीत के बाद सीधे अनुष्का की ओर दौड़े विराट: गले लगाकर फाइनल में पहुंचने का जश्न मनाया; देखें वीडियो
Published:
2 min read

RCB की जीत के बाद विराट सीधे स्टैंड्स की तरफ भागे और अनुष्का शर्मा को गले लगाया।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री ली। मैच खत्म होते ही कैमरा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर टिका रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे ही RCB ने इस मुकाबले को जीता तो विराट कोहली ने सीधे अनुष्का शर्मा की ओर दौड़ लगा दी। उन्होंने अनुष्का को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया। यह मोमेंट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फैंस को दोनों की यह केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि यह वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। RCB की इस जीत के बाद विराट कोहली की मुलाकात अनन्या बिड़ला से भी हुई। वह कुछ देर तक अनन्या से बात करते रहे। बता दें कि हाल ही में आदित्य बिड़ला ग्रुप ने RCB को एक कंसोर्टियम के जरिए खरीदा है। मजेदार बात यह है कि उनकी कंपनी गुजरात टाइटंस की स्पॉन्सर भी है।
मंगलवार (27 मई) को खेले गए इस बड़े मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को खेल के हर मोर्चे पर पीछे रखा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर बनाया और फिर गेंदबाजों ने गुजरात को सिर्फ 92 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। जैसे ही गुजरात का आखिरी विकेट गिरा, पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा।

15 मैच में 600 रन बनाए
RCB के फैंस के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। पहली बात तो यह कि उनकी टीम बैक टू बैक फाइनल खेल रही है और दूसरी यह कि विराट कोहली के बल्ले से भी खूब रन निकल रहे हैं। खास बात यह भी है कि कोहली का स्ट्राइक रेट भी 160 से ज्यादा रहा है। उन्होंने इस सीजन 15 मैचों में 600 रन बनाए हैं, जिसमें 1 सेंचुरी और 4 फिफ्टी शामिल हैं।

