कोहली ने भाई के नाम की पावर ऑफ अटॉर्नी: ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले साइन की GPA; अब विकास गुरुग्राम की प्रॉपर्टी को देखेंगे
Published: Updated:
2 min read

विराट कोहली ने गुरुग्राम की प्रॉपर्टी को लेकर बड़े भाई विकास के नाम GPA कर दी है।
स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने गुरुग्राम की प्रॉपर्टी को लेकर पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) बड़े भाई विकास के नाम कर दी है। कोहली ने गुरुग्राम की वजीराबाद तहसील पहुंचकर GPA पर साइन भी कर दिए। इसके बाद कोहली ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए थे।
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उसी के खिलाफ 3 वनडे और फिर 5 टी20 मैचोंं की सीरीज खेलनी है। पहला वनडे मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ के मैदान में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड और आखिरी वनडे सिडनी में खेला जाएगा।
दरअसल, कोहली अपनी फैमिली के साथ इंग्लैंड में शिफ्ट हो गए हैं। इसी के चलते उन्होंने गुरुग्राम की प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी अधिकार भाई विकास को दिए हैं। कोहली तहसील में कुछ ही मिनट रुके और साइन करके तुरंत निकल गए। यहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
क्या होता है पावर ऑफ अटॉर्नी?
जनलर पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) के तहत एक व्यक्ति अपनी प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी और वित्तीय अधिकार दूसरे व्यक्ति को दे सकता है। GPA के बाद अब कोहली को गुरुग्राम की प्रॉपर्टी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब विकास ही लगभग सारा काम देख सकेंगे।
कोहली की गुरुग्राम के DLF सिटी फेज-1 में एक आलीशान कोठी है, जिसे 2021 में खरीदा था। इसके अलावा शहर में एक लग्जरी फ्लैट भी है। यही दोनों प्रॉपर्टी विकास संभालेंगे। हालांकि कोहली का मुंबई में भी घर है। इंडिया में कोहली के कई रेस्टोरेंट (One8 Commune) भी हैं। इन सबको कोहली ही देखते हैं।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल(कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

