फुटवर्क गलत, लाइन भी मिस की: आर अश्विन ने विराट कोहली के बैक टू बैक डक का कारण बताया, बोले- फेयरवेल का न सोचें, गेम पर फोकस करें
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में वह जीरो पर आउट हुए। इस पर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कोहली ठीक उसी तरह आउट हो रहे हैं, जैसे एक वक्त रोहित शर्मा होते थे।
विराट बैक टू बैक डक हुए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में विराट जैसे ही पिच पर आए, तो जेवियर बार्टलेट ने बैक टू बैक आउट स्विंग फेंकी। फिर अचानक एक गेंद अंदर की ओर आई। यह सीधे उनके पैड्स पर लगी और अंपायर ने उंगली उठा दी। यह हैरान कर देने वाला पल था क्योंकि वनडे क्रिकेट में यह पहली बार था जब विराट लगातार दो वनडे में बिना खाता खोले पवेलियन लौट रहे थे। इसी के साथ वह ODI में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।

रोहित के पैटर्न से आउट हो रहे विराट
आर अश्विन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के इस मुकाबले का एनालिसिस करते हुए विराट के इस डक पर बहुत कुछ कहा। उन्होंने इसे रोहित शर्मा से कनेक्ट करते हुए कहा- बार्टलेट ने पहली दो गेंदें बाहर की ओर फेंकीं और फिर लाइन अंदर लाई। यह वह तरीका था, जिससे गेंदबाज पहले रोहित शर्मा को आउट किया करते थे।हिटमैन ने कई बार इसी पैटर्न पर विकेट गंवाया। कगिसो रबाडा और पेट कमिस जैसे गेंदबाज रोहित को इसी तरह जाल में फंसाते थे। अब यही चीज विराट के साथ हुई।
कोहली का फुटवर्क गलत
अश्विन ने कहा- कोहली का फुटवर्क थोड़ा गलत दिखा। उनका पैर गेंद की लाइन में था, लेकिन वो टाइमिंग नहीं कर पाए। लगता है कि उन्हें थोड़ा और समय चाहिए ताकि वो अपनी लय वापस पा सकें।
कोहली को गेम पर फोकस करना चाहिए
अश्विन ने बताया कि इनिंग ब्रेक के दौरान एक्सपर्ट अभिषेक नायर ने कहा था कि गेंद बहुत अच्छी थी। यह सही बात है लेकिन विराट ने बाॅल की लाइन मिस की। यह सिर्फ एक शानदार बाॅल नहीं थी बल्कि फुटवर्क और टाइमिंग का भी मामला था। अश्विन ने यह भी कहा कि विराट को इस वक्त फेयरवेल जैसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और गेम पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि सिडनी मैच में विराट जरूर वापसी करेंगे और अच्छी पारी खेलेंगे।

