विराट का लंदन में फिटनेस टेस्ट: गिल, रोहित और यशस्वी बेंगलुरु में ड्रिल से गुजरे; रिपोर्ट में दावा- कोहली ने BCC से मंजूरी के बाद UK में टेस्ट दिया
Published:
2 min read

विराट कोहली ने BCCI की परमिशन के बाद लंदन में फिटनेस टेस्ट दिया। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली इस समय पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ लंदन में हैं। कोहली ने BCCI की परमिशन के बाद लंदन में फिटनेस टेस्ट दिया।
खास बात यह है कि टीम के सीनियर और जूनियर प्लेयर्स ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में टेस्ट दिया। अब कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं किक्या कोहली को ये रिलेक्सेशन सिर्फ उनके बड़े नाम की वजह से मिला।
अभी हाल ही में टीम इंडिया के कई प्लेयर्स ने बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट पास किया है। इनमें शुभमन गिल, रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर शामिल थे।
YO-YO के साथ DXA टेस्ट भी जरूरी
इस फिटनेस में सिर्फ YO-YO नहीं, बल्कि DXA टेस्ट भी पास करना जरूरी है। यह BONE DENSITY TEST भी अब टीम इंडिया के फिटनेस शेड्यूल का हिस्सा बनाया जा चुका है। टीम इंडिया के हर प्लेयर के लिए यह जरूरी है। इस टेस्ट से हड्डियों की मजबूती परखी जाती है।
कोहली को इतनी रियायत क्यों
कुछ लोग सवाल उठ रहे हैं कि क्या BCCI सभी प्लेयर को ऐसी ही रियायत देगा? या सिर्फ व कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी के लिए ही यह मंजूरी दी गई है। अगर बाकी खिलाड़ी देश लौटकर टेस्ट दे सकते हैं तो फिर कोहली को क्यों छूट मिली है।
आने वाले दिनों में फिटनेस टेस्ट का एक और राउंड होगा। इसमें इंजरी के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आकाशदीप और केएल राहुल शामिल होंगे।
BCCI ने फिटनेस पर किया फोकस
BCCI अब भारतीय टीम की फिटनेस को लेकर बहुत सीरियस हो गया है। पिछले कुछ सालों में प्लेयर को लगातार इंजरी होने लगती है। अब हर बड़े टूर्नामेंट से पहले सभी खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी कर दिया गया है।

