स्वस्तिक चिकारा का बड़ा दावा: विराट कोहली ने मुझसे कहा- IPL में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नहीं उतरूंगा; शेर की तरह खेलूंगा
Published:
2 min read

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2025 सीजन में स्वस्तिक ( लेफ्ट ) को 30 लाख रुपये में खरीदा था। विराट ने 18 साल बाद RCB को पहला टाइटल जिताया।
उत्तर प्रदेश के दांए हाथ के बल्लेबाज स्वस्तिक चिकारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी विराट कोहली से बातचीत के दौरान क्रिकेट के भविष्य को लेकर दिलचस्प बातें हुईं। उन्होंने बताया कि कोहली ने साफ कहा कि जब तक वह पूरी तरह फिट रहेंगे, तब तक IPL खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि करियर के आखिरी दिनों में वह कभी भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे।
स्वस्तिक ने याद करते हुए कहा - विराट भैया बोले, जब तक क्रिकेट खेलूंगा, पूरे फिटनेस के साथ खेलूंगा। इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेलूंगा। शेर की तरह खेलूंगा। पूरा 20 ओवर मैदान में फील्डिंग करूंगा और फिर बल्लेबाजी भी। जिस दिन मुझे सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलना पड़ा, उसी दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा।
RCB का पहला IPL खिताब
2026 IPL के दौरान वे 37 साल के हो जाएंगे। विराट ने 2025 IPL सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 मैचों में 657 रन बनाए और 18 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पहला IPL खिताब जिताया। फाइनल मैच में भी कोहली ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए थे।
इम्पैक्ट प्लेयर का नियम 2024 से लागू
टीमों को खेल के दौरान किसी भी समय अपनी प्लेइंग XI से एक खिलाड़ी बदलने की परमिशन देता है। इम्पैक्ट प्लेयर बैटिंग और बॉलिंग भी कर सकता है, जिससे खेल अचानक बदल जाता है। जैसे मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को अक्सर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा, यानी उनसे बैटिंग कराई और फिर गेंदबाजी के लिए नया प्लेयर मैदान पर उतारा।
टी20 और टेस्ट से ले चुके रिटायरमेंट
विराट ने टी20 2024 की जीत के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद 2025 IPL खिताब जीतने के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले लिया। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि वे 2027 के ODI वर्ल्ड कप में खेलेंगे और फिटनेस ने साथ दिया तो IPL में भी खेलते रहेंगे।


