विराट कोहली से ऑटोग्राफ पाकर झूम उठा फैन: खुशी के मारे लगा दी दौड़, वीडियो हुआ वायरल, पहला ODI 19 से
Published:
2 min read

रोहित शर्मा और विराट कोहली 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। दोनों ने आखिरी बार 9 मार्च को ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था।(फोटो सोर्स:सोशल मिडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम में वापसी ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। यह सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इससे पहले भारतीय टीम पर्थ में ट्रेनिंग कर रही है। वहीं, कोहली के एक छोटे फैन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो अपने चहेते क्रिकेटर से मिलकर खुशी के मारे दौड़ पड़ा।
रोहित और कोहली के फैन काफी खुश
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज से पहले जैसे ही विराट और रोहित टीम से जुड़े,फैंस की दीवानगी अलग लेवल पर है।
कोहली ने छोटे बच्चे को ऑटोग्राफ दिया
पर्थ में भारतीय टीम की ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। एक छोटा फैन कोहली से मिला और जैसे ही उसे ऑटोग्राफ मिला, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह फैन पूरे जोश में वहां से दौड़ता हुआ नजर आया। इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस बच्चे की सच्ची खुशी की तारीफ कर रहे हैं।
शर्मा और कोहली ने गंभीर से बात की
कोहली और रोहित ने भी ट्रेनिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ने नेट्स में करीब 30 मिनट तक बैटिंग की और अपनी तैयारियों को मजबूत किया। रोहित शर्मा को कोच गौतम गंभीर के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया।
दोनो रिटायरमेंट के नजदीक
विराट और रोहित दोनों ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद T20 इंटरनेशनल से भी विदा ले चुके हैं। दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, इसलिए फैंस के पास उन्हें लाइव देखने के मौके बहुत कम बचे हैं।

