कोहली के लिए स्पेशल थी IPL ट्रॉफी: बोले- अगर पहले जीतते तो इस खुशी का 5% भी महसूस नहीं होता, घुटनों पर बैठकर सिर्फ शुक्रिया कहा
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पिछला IPL टाइटल जीता था। यह इस टीम का पहला खिताब रहा। एक साल बाद यानी अब कोहली ने जीत को लेकर अपने जज्बात शेयर किए। RCB पॉडकास्ट में विराट ने कहा कि इतने लंबे इंतजार के बाद मिली ट्रॉफी की खुशी शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
आखिरी ओवर की अंतिम 4 बॉल की कहानी कैसे कहूं - कोहली
पॉडकास्ट में विराट कोहली ने कहा- बाहर से देखना अलग बात है। उसे जीना अलग। मैं उन सभी सीजन से गुजरा हूं। हर साल प्रेशर बढ़ता गया। लोगों ने RCB को हमेशा ऐसी टीम कहा जो करीब पहुंचती है लेकिन ट्रॉफी नहीं जीतती। लास्ट ओवर (फाइनल मैच के) की आखिरी 4 बॉल के बाद मैं क्या फिल कर रहा था। इसे शब्दों में समझाना मुश्किल है।

डिविलियर्स-गेल स्पेशल हैं
कोहली ने पूर्व RCB प्लेयर्स AB डिविलियर्स और क्रिस गेल को भी याद किया। उन्होंने कहा - RCB ने दोनों प्लेयर्स की जिंदगी बदल दी। AB भारत में हमारे साथ खेलने के बाद आइकॉन बन गए। फैन्स ने उन्हें जिस तरह प्यार दिया। वह शानदार था। वहीं क्रिस गेल मिड सीजन में टीम से जुड़े। मेरे लिए RCB स्पेशल है।
घुटनों पर बैठकर सिर्फ शुक्रिया कहा- कोहली
रन मशीन के नाम से मशहूर कोहली ने कहा - हमारी टीम फैन्स के लिए एक इमोशन रही है। मैंने 18 साल तक इस इमोशन को सबसे ज्यादा फिल किया है, इसलिए ट्रॉफी जीतने के बाद मैं घुटनों पर बैठ गया। सिर्फ भगवान को शुक्रिया कहा कि रिटायर होने से पहले यह पल जी सका।

उन्होंने कहा- ईमानदारी से कहूं तो अगर हमने शुरुआती सालों में ट्रॉफी जीत ली होती, तो शायद मुझे इस खुशी का 5% भी फील नहीं होता। 18 साल का प्रेशर और इंतजार इस मोमेट को स्पेशल बनाता है।
18 साल का इंतजार खत्म किया
पिछले साल यानी 2025 में RCB ने अपना पहला IPL टाइटल जीता था। फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर 18 साल का इंतजार खत्म किया और अपना पहला खिताब जीता। विराट कोहली भी इस लंबे सफर का हिस्सा रहे। वह 2008 से लगातार सिर्फ इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं।

कोहली टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके
37 साल के कोहली IPL 2026 में अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 12 मैच में 484 रन बनाए। कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद T20I फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया। इसके बाद मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लिया। वे सिर्फ ODI खेल रहे हैं।

