विराट की यंग क्रिकेटर्स से मुलाकात : अंडर 19 कैप्टन म्हात्रे ने तस्वीर शेयर की; लिखा- लीजेंड के साथ यादगार बातचीत
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचे हैं। यहां वह अपनी फिटनेस टेस्ट और मेडिकल क्लियरेंस की प्रोसेस से गुजर रहे हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात कई यंग क्रिकेटर्स से हुई। इनमें अंडर 19 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान आयुष म्हात्रे भी शामिल रहे।
आयुष का फैनबॉय मोमेंट
आयुष म्हात्रे ने विराट कोहली के साथ फोटो खिंचवाई। उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। कैप्शन में लिखा- एक लेजेंड के साथ यादगार बातचीत। यह फोटो वायरल हो रही है।
फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंचे विराट
विराट कोहली IPL 2026 फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे। इसी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल सके। अब इंग्लैंड दौरे से पहले वह फिटनेस टेस्ट दे रहे हैं। उनकी अवेलेबिलिटी मेडिकल क्लियरेंस पर निर्भर करेगी।
IPL 2026 में 201 रन
आयुष म्हात्रे ने IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 6 पारियों में 201 रन बनाए। उनका एवरेज 33.50 और स्ट्राइक रेट 177.87 रहा। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी भी लगाईं। लिस्ट ए क्रिकेट में आयुष ने 7 मैच में 458 रन बनाए हैं। वहीं T20 में उनके नाम 19 मैच में 766 रन हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप में उन्होंने 214 रन बनाने के साथ 7 विकेट भी लिए थे।

