तेरी भी सेंचुरी पक्की थी: कोहली ने जीत के बाद अर्शदीप को ट्रोल किया, देखें VIDEO
Published: Updated:
2 min read

विराट कोहली और अर्शदीप सिंह मैच के बाद मजेदार बातचीत करते हुए कैमरे में कैद हुए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को तीन वनडे की सीरीज में 2-1 से हराया है। तीसरा वनडे जीतने के बाद विराट कोहली और अर्शदीप सिंह समेत सभी भारतीय प्लेयर मस्ती और जश्न के मूड में दिखे। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा है। कोहली इस वीडियो में तेज गेंदबाज अर्शदीप को मजाकिया अंदाज में ट्रोल करते दिख रहे हैं।
कोहली-अर्शदीप की मजेदार नोकझोंक
दरअसल, अर्शदीप एक रील बना रहे थे, जिसमें कोहली भी दिखे। इसी दौरान अर्शदीप ने मजाक में कहा- पाजी, रन थोड़े कम रह गए, वरना आपकी सेंचुरी तो पक्की थी। इस पर कोहली ने हंसते हुए जवाब दिया- टॉस जीत गए, नहीं तो तेरी भी सेंचुरी पक्की थी ड्यू (ओस) में।
मैच में कोहली ने नाबाद 65 रन की पारी खेली थी। अर्शदीप कहना चाह रहे थे कि यदि टारगेट कुछ बड़ा होता तो कोहली के पास लगातार तीसरा शतक लगाने का मौका हो सकता था। उन्होंने सीरीज के पहले दो मैचों में सेंचुरी लगाई थी। कोहली ने ट्रोल करते हुए कहा कि यदि टॉस हार जाते और बाद में बॉलिंग करनी पड़ी तो ओस में अर्शदीप 100 से ज्यादा रन लुटा सकता था।
भारत ने 2-1 से जीती सीरीज
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत करते हुए 155 रन की मजबूत पार्टनरशिप की। रोहित शर्मा 75 रन बनाकर आउट हो गए, जो इस सीरीज़ में उनका दूसरा अर्धशतक था। उनके आउट होने के बाद यशस्वी ने 111 गेंदों में अपना पहला वनडे शतक बनाया।
उनका साथ विराट कोहली ने दिया, जिन्होंने 40 गेंदों में अर्धशतक बनाया। दोनों खिलाड़ियों की ज़बरदस्त बैटिंग की बदौलत भारत ने 40वें ओवर में जीत हासिल कर ली।
ये भी पढ़ें : 'उन्हें बोलने का अधिकार नहीं': अलग-अलग कोच की मांग पर भड़के गौतम गंभीर; कोहली-रोहित की तारीफ की
प्लेयर ऑफ द सीरीज बने कोहली
विराट कोहली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। उन्होंने 3 मैच में 151 की औसत से 302 रन बनाए। रांची ( 135), रायपुर (102) और विशाखापत्तनम में नाबाद 65 रन की पारी खेली।
मैच के बाद कोहली ने कहा कि वे इस सीरीज में अपने खेल से बेहद संतुष्ट हैं। मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

