लंदन में नजर आए विराट-अनुष्का : फैंस से बातचीत का VIDEO भी सामने आया; टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं कोहली
Published:
3 min read

विराट कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिसाफ ODI डेब्यू किया था। फिलहाल कोहली ने IPL 2025 के बाद कोई मैच नहीं खेला ( फाइल )
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में नजर आए। IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद कोहली क्रिकेट से ब्रेक लेकर लंदन में फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं।
कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो लंदन में अनुष्का के साथ घूमते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में कोहली और अनुष्का कुछ लोगों से बात करते भी नजर आते हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने सेलिब्रिटी कपल को पहचान लिया। दोनों ने भी हंसते हुए उनके साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बात की और खूबसूरत पल साझा किया।
Virat Kohli And @AnushkaSharma Spotted Strolling Through The Streets Of London.💖
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) August 17, 2025
.
.
.
.#Virushka @imVkohli pic.twitter.com/ojWjndYE0r
कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। कोहली ने 123 टेस्ट में 9,230 रन बनाए। इनमें 30 सेंचुरी और 31 फिफ्टी शामिल हैं। बतौर कप्तान भारत को 68 टेस्ट में से 40 में जीत दिलाई है और टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान बने। कोहली ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया था। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंद में 76 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
भारत की अगली ODI सीरीज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी। इसमें रोहित और कोहली खेल सकते हैं। कोहली के साथ रोहित ने भी ODI और टी20 से रिटायरमेंट ले लिया है। कोहली ने ICC ODI चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 84 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
बांग्लादेश सीरीज रद्द
अगस्त में प्रस्तावित बांग्लादेश वनडे सीरीज रद्द हो चुकी है। अब भारत का अगला वनडे दौरा 19 से 25 अक्टूबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित और कोहली वनडे खेलते रहेंगे या नहीं, यह अभी पूरी तरह अनुमान का विषय है। भारतीय क्रिकेट की कहानियां अक्सर खिलाड़ियों के करियर से जुड़ी होती हैं और इस समय चर्चा इसी पर है कि क्या 83 वनडे शतक और 25,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले ये दोनों खिलाड़ी अक्टूबर 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक खेल पाएंगे, जब उनकी उम्र (रोहित) 39 और (विराट) 40 साल होगी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज
19 अक्टूबर – पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर – दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर – तीसरा वनडे, सिडनी

