विम्बलडन 2025: लंदन में कोहली और अनुष्का, जोकोविच का मैच देखने पहुंचे स्टेडियम पहुंचे, जो रूट भी दिखे
Published:
2 min read

विम्बलडन 2025 का मैच देखते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। (सोशल मीडिया)
विराट कोहली इन दिनों लंदन में हैं। वह अनुष्का शर्मा के साथ विम्बलडन 2025 को इंजॉय कर रहे है। दोनों ने नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनॉर के बीच हुए राउंड ऑफ 16 मुकाबले को सेंटर कोर्ट में देखा। मैच के दौरान विराट और अनुष्का दोनों फॉर्मल लुक में नजर आए। कैमरों ने उन्हें खूब कैप्चर किया।
मैच देखने के लिए कई और दिग्गज भी स्टेडियम में मौजूद थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और टेनिस लीजेंड रोजर फेडरर यहां दिखाई दिए।
जोकोविच की जीत और विराट का ट्वीट
जोकोविच-मिनॉर का मैच काफी रोमांचक रहा। पहले सेट में जोकोविच को 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। विंबलडन में यह उनके करियर का सबसे बड़ा सेट लॉस था। इसके बाद उन्होंने कमाल की वापसी की।
वह बैक टू बैक सेट जीते और मुकाबला अपने नाम कर लिया। विराट ने इस मैच के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘क्या मैच था। जोकोविच के लिए ये बस रोज का काम है।’
टीम इंडिया को दी जीत की बधाई
विराट ने इससे पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट जीत की बधाई भी दी थी। भारत की 336 रन की बड़ी जीत के बाद विराट ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘एजबेस्टन में टीम इंडिया को शानदार जीत पर बधाई। शुभमन गिल ने बल्ले और कप्तानी दोनों से कमाल किया। सिराज और आकाश की गेंदबाजी लाजवाब थी।’
अक्टूबर में वापसी करेंगे विराट
विराट टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि वह वनडे खेलते रहेंगे। अब वे अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में बल्ला थामे नजर आएंगे।
विराट ने आखिरी इंटरनेशनल मैच इसी साल चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 मैच खेले, जिसमें 218 रन बनाए थे।
चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद कोहली IPL 2025 सीजन में खेलते नजर आए थे। इस साल पहली बार उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टाइटल जीतने में कामयाब रही।

