इंडियन वुमन्स टीम को सपोर्ट करने पहुंचे विराट-अनुष्का: शिखर धवन भी पत्नी के साथ लॉर्ड्स में दिखे; भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने ICC वुमन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। स्टैंड्स में उनके साथ पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री, पूर्व ओपनर शिखर धवन और उनकी वाइफ सोफी शाइन भी मौजूद रहे। मैच के दौरान इन सभी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए।
इस दौरान अनुष्का ब्लू ड्रेस, कैप और फ्लैट्स में सिंपल लुक में नजर आईं, जबकि कोहली ब्राउन शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में दिखाई दिए। दोनों का सादा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

टीम इंडिया को चीयर
मैच के दौरान विराट और अनुष्का पूरे समय भारतीय टीम को चीयर करते नजर आए। दोनों ने टीम इंडिया के अच्छे मोमेंट्स पर तालियां बजाईं। प्लेयर्स का हौसला बढ़ाया। रवि शास्त्री और शिखर धवन भी हरमनप्रीत कौर की टीम को सपोर्ट करते दिखाई दिए।
स्पेशल फैन से भी मिले विराट
मैच के दौरान विराट कोहली ने लॉर्ड्स में एक स्पेशल फैन से भी मुलाकात की। इसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। वहीं, ICC ने भी विराट, अनुष्का, रवि शास्त्री, शिखर धवन और सोफी शाइन की ग्रुप फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
यह वीडियो देखें..
भारत टूर्नामेंट से बाहर
हालांकि, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ भारतीय टीम का ICC वुमन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का कैंपेन खत्म हो गया।

