विंटेज विराट: शतक जड़ने के बाद लंबी दहाड़, फेस पर एग्रेशन; कोहली के सेंचुरी लगाते ही कदमों में जा गिरा फैन
Published:
2 min read

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची में खेला जा रहा।
स्पोर्ट्स डेस्क: विराट कोहली ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 52वां वनडे शतक जड़ दिया। ये सेंचुरी विराट के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि टीम में उनकी जगह को लेकर काफी समय से डायरेक्टली या इनडायरेक्टली सवाल उठाए जा रहे थे। विराट ने सेंचुरी जड़ने के बाद विंटेज सेलिब्रेशन दिखाया। शतक पूरा करते हुए वे हवा में कूद गए। फेस पर वही पुराना वाला एग्रेशन था।

फैन ने कोहली के पैर छुए
इस मैच की खास बात यह भी रही कि एक फैन कोहली के कदमों में जा गिरा। विराट ने 38वें ओवर की पांचवीं बॉल पर चौका लगाकर सैकड़ा पूरा किया। वे सेलिब्रेशन कर ही रहे थे कि दर्शक दीर्घा में बैठा एक शख्स बैरिकेडिंग तोड़ते हुए स्टेडियम में जा घुसा। उसने कोहली के पैर छू लिए। सिक्योरिटी ने बहुत कोशिश की कि वो पिच तक न पहुंच पाए, लेकिन फैन के अंदर कोहली से मिलने का जोश सवार था।

पुराने तेवर में विराट
कोहली के पिछले 2-3 सेलिब्रेशन काफी काम एंड कंपोज थे। लेकिन, इस मैच में उन्होंने अपना पुराना तेवर दिखाया। सेंचुरी लगाते ही उन्होंने एक लंबी दहाड़ लगाई। फिर हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया अदा किया।

मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे दी खबर से गुजर जाइए
IND Vs SA रांची वनडे: कोहली का 52वां वनडे शतक, 9 महीने बाद लगाई सेंचुरी; देखिए मैच का हाल

