वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुटे विराट: शुभमन बोले- टीम कॉम्बिनेशन पर बात हुई, रोहित-कोहली आज भी बैकबोन
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विराट कोहली ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में पूरी तरह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विराट के साथ टीम के फ्यूचर, कॉम्बिनेशन और नए प्लेयर्स को लेकर भी बात हुई। गिल ने यह भी कहा कि रोहित- कोहली आज भी टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं।
वर्ल्ड कप 2027 की प्लानिंग पर हुई बात- गिल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने बताया कि उनकी विराट कोहली से ODI वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बातचीत हुई। दोनों ने टीम कॉम्बिनेशन, साउथ अफ्रीका की कंडीशन और उन प्लेयर्स पर चर्चा की जो आने वाले समय में टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
गिल ने कहा- हमने कॉम्बिनेशन पर बात की। कौन से प्लेयर्स अभी टीम में नहीं हैं, लेकिन फ्यूचर में हमारी मदद कर सकते हैं। कौन से बॉलर, ऑलराउंडर और स्पिनर टीम के लिए सही रहेंगे।

साउथ अफ्रीका जैसी कंडीशन में मिलेगी तैयारी- गिल
गिल ने कहा कि इंग्लैंड की ODI सीरीज 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए काफी इंपॉर्टेंट है। उनका मानना है कि साउथ अफ्रीका में मिलने वाली विकेट काफी हद तक इंग्लैंड जैसी होंगी। ऐसे में अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाने का यह अच्छा मौका है।
T20 सीरीज की हार का असर नहीं पड़ेगा
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में मिली हार पर गिल ने कहा कि इसका ODI टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा- यह अलग फॉर्मेट है, अलग टीम है और हमारा गोल भी अलग है। इसलिए T20 सीरीज के नतीजों का ODI सीरीज पर असर नहीं पड़ेगा।

वर्ल्ड कप के लिए कोर टीम तैयार
गिल का मानना है कि ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम की कोर पहले से तैयार है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स को मौका देना चाहता है, ताकि जरूरत पड़ने पर बेहतर ऑप्शन मौजूद रहें।
रोहित-विराट पर क्या बोले गिल?
गिल ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले 10 साल से इंडियन बैटिंग के बैकबोन रहे हैं। उन्होंने कहा- विराट भाई और रोहित भाई टीम की बैटिंग लाइनअप के बैकबोन रहे हैं। उनका एक्सपीरियंस और स्किल आज भी टीम के लिए बहुत वैल्यूएबल है।

आज से इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की ODI सीरीज का पहला मुकाबला आज (14 जुलाई) बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ टीम इंडिया 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत भी करेगी।

