पहले जीतने के लिए खेलते थे: अब मैच बचाने की कोशिश; विराट के भाई विकास बोले- टीम में बदलाव जरूरी नहीं थे
Published:
2 min read

विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने टीम के परफॉर्मेंस पर राय दी है।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। साउथ अफ्रीका ने हमें होम टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा दिया। ऐसे समय में टीम के प्रदर्शन और मैनेजमेंट पर सवाल उठना स्वाभाविक है। इस बीच विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने टीम के परफॉर्मेंस पर राय दी है।
सोशल मीडिया पोस्ट में तंज
विकास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads पर पोस्ट कर टीम मैनेजमेंट पर इशारों-इशारों में तंज कसा। उन्होंने लिखा कि टीम में जो बदलाव किए गए, वे जरूरी नहीं थे। हालांकि उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से लग रहा है कि वह गौतम गंभीर और उनकी कोचिंग के बाद टीम आई स्ट्रेटेजी की आलोचना कर रहे हैं।
विकास ने पोस्ट में लिखा- पहले हम जीतने के लिए खेलते थे, अब केवल मैच बचाने की कोशिश कर रहे हैं… ऐसा तब होता है जब आप बिना जरूरत के चीजों को बदलते हैं।

इंडिया का खेल पहले जैसे नहीं
इस पोस्ट का मतलब यह निकाला जा सकता है कि टीम का खेल अब उतना अच्छा नहीं रहा जितना पहले था। पहले भारतीय टीम ओवरसीज मैदानों पर भी जीत के लिए खेलती थी, लेकिन अब टीम का फोकस सिर्फ मैच को बचाने पर लग रहा है।
गंभीर की कोचिंग पर सवाल
गंभीर के कोच बनने के बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया है। भारत घरेलू मैदानों पर भी कई अहम मैच हारा है। खासकर टीम का टॉप आर्डर काफी कमजोर नजर आ रहा है। इस दौरान टीम कई बार 300 से अधिक का स्कोर बनाने में नाकाम रही, जो पहले भारतीय टीम की खासियत थी।

कोच गौतम गंभीर, अजीत अगरकर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष, शुभमन गिल टेस्ट और वनडे कप्तान और सूर्यकुमार यादव टी20 कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विकास कोहली का तंज यह दिखाता है कि उनके अनुसार टीम की मौजूदा रणनीति और बदलाव जरूरी नहीं हैं

