डोमेस्टिक क्रिकेट में RO- KO का शानदार प्रदर्शन : कोहली ने 131 और रोहित ने 155 रन बनाए, दोनों आउट हुए
Published:
2 min read

कोहली ने 131 रन और रोहित ने 65 बॉल में 105 रन बनाए। (फोटो क्रेडिट - @BCCIdomestic)
स्पोर्ट्स डेस्क. डोमेस्टिक क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अच्छी बैटिंग की। विजय हजारे ट्रॉफी में दोनों बैटर ने अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाई। बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की ओर से विराट कोहली ने 131 रन बनाए। कोहली ने 101 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्के लगाए। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने 94 बाॅल में 155 रन बनाए।
दिल्ली ने 4 विकेट से मैच जीता
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। आंध्र प्रदेश ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 298 रन बनाए। रिकी भुई ने 122 रन की पारी खेली। टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने 37.4 ओवर में 6 विकेट पर 300 रन बना लिए। कोहली के अलावा नीतीश राणा ने 77 और प्रियांश आर्या ने 74 रन बनाए।
मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हराया
मुंबई की ओर से खेलते हुए रोहित शर्मा ने 94 गेंदों में 155 रन बनाए। उन्होनें 9 सिक्स लगाए। मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हराया। सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन बनाए।
इसके जवाब में मुंबई ने 31वें ओवर में ही टारगेट पूरा किया । रोहित और अंगकृष रघुवंशी के बीच 141 रन की पार्टनरशिप हुई। अंगकृष ने 38 रन बनाए। मुशीर खान 27 और सरफराज खान 8 रन नॉट आउट रहे ।
कोहली 15 और रोहित 7 साल बाद विजय हजार ट्रॉफी खेल रहे
कोहली ने इससे पहले 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी खेला था। वहीं रोहित शर्मा 7 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उतरे हैं। दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ ODI क्रिकेट खेलते हैं। टेस्ट और T20I से रिटायरमेंट ले चुके हैं। कुछ दिन पहले BCCI ने साफ किया था कि ODI टीम में जगह बनाए रखने के लिए सीनियर खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा। इसी के बाद रोहित-कोहली ने डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी की थी।

