कुछ भी हल्के में नहीं लेता: सूर्यवंशी बोले- मां के लिए था स्पेशल सेलिब्रेशन, कॅरियर के शुरुआत में ऐसी इनिंग कॉन्फिडेंस बढ़ाती है
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I में रिकॉर्ड फिफ्टी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कहा कि वह अपनी सफलता को कभी फॉर ग्रांटेड नहीं लेते। उनका मानना है कि कॅरियर के शुरुआती दौर में ऐसी इनिंग खेलने से आगे के मैच के लिए काफी कॉन्फिडेंस मिलता है।
वैभव ने हरारे में सिर्फ 18 बॉल में अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी पूरी की। इसके साथ ही वह मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर बन गए।
'मैं अपनी स्ट्रेंथ पर भरोसा करता हूं'
BCCI के शेयर किए गए वीडियो में वैभव ने कहा- जब आप कॅरियर के स्टार्टिंग फेज में होते हैं और शुरुआत में ही ऐसी इनिंग खेलते हैं, तो अगले मैच के लिए काफी कॉन्फिडेंस मिलता है। उस समय मैं पूरी तरह अपने जोन में था। मैंने अपनी स्ट्रेंथ पर भरोसा किया और उसी के हिसाब से खेलने की कोशिश की।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव ने 15 साल 118 दिन की उम्र में इंटरनेशनल फिफ्टी लगाई। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में 16 साल 213 दिन की उम्र में अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी बनाई थी।
'कुछ भी फॉर ग्रांटेड नहीं लेता'
हरारे वही मैदान है, जहां वैभव ने जनवरी में अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली थी। इस पर वैभव ने कहा- कुछ मैदान ऐसे होते हैं, जहां आपको रन बनाना पसंद होता है। मैं इसे फॉर ग्रांटेड नहीं लेता। जहां भी मौका मिलता है, मैं अपना बेस्ट देता हूं। टीम के लिए कंट्रीब्यूट करने और अच्छा परफॉर्म करने की कोशिश करता हूं।

मैच का हाल
भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। पहला मैच गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे में खेला गया। इसे भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल कॅरियर की पहली फिफ्टी लगाई। 2 विकेट लेने वाले मयंक यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वैभव इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 15 साल और 118 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड नेपाल के कुशल मल्ला के नाम था, जिन्होंने 15 साल और 340 दिन की उम्र में T20I फिफ्टी लगाई थी।

