गर्म पानी पियो, ठंडा मत पीना: वैभव को न्यूजीलैंड में महिला फैन की सलाह, VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में 19 बॉल पर 45 रन बनाए। इसमें 4 सिक्स और 4 ही चौके लगाए। (फोटो ग्रैब- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. 15 साल के भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। न्यूजीलैंड दौरे पर सीरीज के तीसरे टी20 में शानदार पारी खेलने के बाद का यह वीडियो बताया जा रहा है। इसमें एक महिला फैन वैभव को ठंडा नहीं बल्कि गर्म पानी पीने की सलाह देती नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर, 40 बॉल बाकी रहते जीत; 3rd T20I में बने ये रिकॉर्ड्स
भारतीय टीम ने 6 विकेट से मैच जीता
5 टी20 की सीरीज का तीसरा मैच में मंगलवार (27 अक्टूबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला गया। इसमें न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में ही 4 विकेट गंवाकर 199 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
अभिषेक शर्मा ने 38 बॉल पर 113 रन की पारी खेली, जिसमें 11 सिक्स और 9 चौके लगाए। वैभव 19 बॉल पर 45 रन बनाए। इसमें 4 सिक्स और 4 ही चौके लगाए। दोनों के बीच 133 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई।
गर्म पानी पीने की सलाह
पारी के बाद वैभव बाउंड्री पर फैन्स को ऑटोग्राफ देते नजर आए। साथ ही फैन्स को साथ फोटो भी क्लिक करवाए। इसी दौरान एक महिला मिलती है, जो कहती है- वैभव, हम भी बलिया (उत्तरप्रदेश का शहर) से हैं। ठीक हो... बेटा गर्म पानी पियो, ठंडा मत पीना।
महिला की बात सुनकर वैभव भी मुस्कुराते हुए हां कहते नजर आए। इसके अलावा उस महिला के साथ वैभव ने सेल्फी भी ली, जो वायरल हो रही है।
वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में हुआ था। वैभव ने सिर्फ चार साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। समस्तीपुर से बलिया की दूरी करीब 200 किमी है। बलिया उत्तर प्रदेश में आता है।
ये भी पढ़ें: वैभव को कोच गंभीर ने चॉकलेट दी: तीसरे मैच में ओपनिंग भेज दिया, सदगोपन बोले- सूर्यवंशी अगले दो दिन छुट्टी समझकर खेले

