गजब का खिलाड़ी है: क्रिस गेल ने अपना रिकॉर्ड ब्रेक करने वाले वैभव की तारीफ में पढ़े कसीदे, यूनिवर्सल बेबी बॉस को बताया 'न्यू सिक्स मशीन'
Published:
2 min read

न्यू चंडीगढ़ में हुए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 10 रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने इस मैच में क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और सनथ जयसूर्या जैसे कई प्लेयर्स के रिकॉर्ड तोड़े।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बुुधवार (27 मई) रात ऐसी पारी खेली कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बना डाले। उनकी इस पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल थे। सबसे खास बात यह रही कि इस पारी के साथ ही वैभव ने IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब क्रिस गेल ने उनकी इसी रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारी पर रिएक्शन दिया है।
क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर वैभव की तारीफ में लिखा- क्या शानदार खिलाड़ी है। गजब की एंटरटेनिंग पारी खेली। गेल ने इसके साथ ही वैभव को New Six Machine भी कहा।
बता दें कि गेल को लंबे समय तक T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा हिटर माना जाता रहा है। IPL में बीते 14 साल से एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का उनका रिकॉर्ड बरकरार था, लेकिन अब वैभव ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक पूरे टूर्नामेंट में 65 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने IPL 2012 के सीजन में 59 छक्के लगाए थे।

गेल जैसे दिग्गज क्रिकेटर का इस तरह कमेंट करना वैभव के फ्यूचर के लिए एक पॉजिटिव मैसेज है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अगर वैभव इसी तरह खेलते रहे तो आने वाले सालों में वह T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा बन सकते हैं।
IPL 2026 में 680 रन बनाए
वैभव ने 15 मैचों में 680 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 242.85 रहा, जो टी20 क्रिकेट में बेहद कम देखने को मिलता है। वह इस बार ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर हैं।

