वैभव सूर्यवंशी NCA पहुंचे: फ्यूचर रेडी प्लान के तहत BCCI ने बेंगलुरु बुलाया; विराट-रोहित जैसे सीनियर्स के रिप्लेसमेंट की तैयारी
Published:
3 min read

वैभव सूर्यवंशी NCA में ट्रेनिंग कर रहे है। उन्होंने IPL में 7 मैच खेले हैं। (फोटो क्रेडिट:सोशल मीडिया)
विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे लीजेंड अब कॅरियर के आखिरी दौर में हैं। ऐसे में BCCI नए खिलाड़ियों के जरिए इनके रिप्लेसमेंट की तैयारी कर रहा है। इसी तैयारी का हिस्सा हैं 14 साल के यंग बैटर वैभव सूर्यवंशी, जिन्हें अब खास ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) बुलाया गया है।
वैभव अंडर 19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे। इसके बाद वो भारत लौटे और अपनी IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के स्पेशल कैंप में पहुंचे। इसके बाद उन्हें वहीं से बेंगलुरु बुला लिया गया।
10 अगस्त को NCA पहुंचे
इंग्लैंड से लौटने के बाद वैभव ने राजस्थान रॉयल की एक स्पेशल ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। इसी दौरान BCCI की तरफ से फोन आया और 10 अगस्त को उन्हें NCA बेंगलुरु बुला लिया गया।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने वैभव के लिए स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। वैभव को नेट्स के साथ मैच प्रैक्टिस कंडीशन दी जाएंगी। वैभव के कोच मनीष ओझा ने कहा- यह ट्रेनिंग फ्यूचर के लिहाज से हो रही है।
यंग प्लेयर को मौका जरूरी
ओझा ने आगे कहा- रोहित-कोहली जैसे सीनियर प्लेयर रिटायरमेंट ले रहे है। ऐसे में यंग जनरेशन को तैयार करना है। वैभव इसी प्लान का हिस्सा है। धीरे-धीरे प्लेयर सिलेक्ट होंगे और फिर उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए रेडी करते रहेंगे। माना जा रहा है और मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि रोहित-विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रिटायरमेंट ले सकते है। हालांकि BCCI ने साफ कर दिया है कि इस पर अभी कोई बात नहीं हुई है। सारा फोकस एशिया कप और 2026 T-20 वर्ल्ड कप पर है।
वैभव को टेस्ट के लिए तैयार करना है
ओझा ने कहा- वैभव ने अंडर -19 और विजय हजारे में खुद को साबित किया है। अब वो लॉन्ग फॉर्मेट यानी टेस्ट पर फोकस करना चाहते हैं। हम भी उन्हें इसी फॉर्मेट की तैयारी करा रहे हैं। अगर वो 10 पारी खेलते हैं कम से कम 8 टीम के फायदेमंद होनी चाहिए। हमारा पूरा फोकस इसी पर है।
IPL 2025 शानदार खेल और एक सेंचुरी भी
सूर्यवंशी का नाम IPL 2025 के दौरान नजर में आया। उन्होंने इस दौरान एक सेंचुरी भी लगाई। उनकी उम्र सिर्फ 14 साल है, लेकिन उनका खेल देखकर किसी को भी यकीन नहीं होगा कि वो इतने छोटे हैं। इसके बाद उन्होंने अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर भी अच्छा खेल दिखाया।
वैभव का IPL रिकॉर्ड
- मैच: 7
- रन: 252
- एवरेज: 36.00
- सेंचुरी: 1
- फिफ्टी: 1

