ब्रायन लारा की तरह खेलता है वैभव: रायडू बोले- राहुल द्रविड़ से बहुत कुछ सीख सकता है वैभव, उसके पास जबरदस्त टैलेंट
Published:
2 min read

अंबाती रायुडू ने भारत के लिए 61 इंटरनेशनल मैच खेले है। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में अपनी बैटिंग से सबको चौंका दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन बनाकर भारतीय क्रिकेट में दस्तक दी। हाल ही पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने वैभव को जबरदस्त टैलेंट बताया। कहा कि वो ब्रायन लारा की तरह खेलता है और उसे लारा से सीखना चाहिए।
वैभव का स्टाइल लारा की तरह
रायडू ने एक पॉडकास्ट मे कहा- वैभव के शॉट्स और बैट स्विंग बहुत हद तक लारा जैसा है। वैभव को लारा से बात करनी चाहिए। इससे पता चलेगा कि तेज बैट स्पीड को कब और कैसे कंट्रोल करना है। उसके बैट से जो व्हिप' निकलता है, वो लारा जैसा है।
उसका स्टाइल न बदले और अगर वो लारा से सीखे कि कैसे डिफेंस और सॉफ्ट हैंड से कैसे खेलते है तो वैभव भी बड़ा प्लेयर बन सकता है। वैभव को बताने की जरूरत नहीं है कि कैसे खेलना है। वह अपने हिसाब से खुद ही अपने खेल में बदलाव लाएगा।रायडू ने आगे कहा-वैभव को राजस्थान रॉयल के कोच राहुल द्रविड़ से भी सीखना चाहिए क्योंकि वो बहुत शांत इनसान हैं।
10 अगस्त से NCA में
इंग्लैंड से लौटने के बाद वैभव ने राजस्थान रॉयल की एक स्पेशल ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। इसी दौरान BCCI की तरफ से फोन आया और 10 अगस्त को उन्हें NCA बेंगलुरु बुला लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने वैभव के लिए स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। वैभव को नेट्स के साथ मैच प्रैक्टिस कंडीशन दी जाएंगी। वैभव यह ट्रेनिंग फ्यूचर के लिहाज से हो रही है।
2025 वैभव के नाम
IPL 2025 में वैभव ने गुजरात टाइटन के सामने 38 बाॅल में 101 रन बनाए थे। इससे पहले यह काम यूसुफ पठान ने किया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 में 37 बॉल में 100 रन बनाए थे।
वैभव ने पिछले महीने ही इंग्लैंड U19 के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में 52 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी ।
वैभव का IPL रिकॉर्ड
मैच: 7
रन : 252
स्ट्राइक रेट: 206
सेंचुरी: 1

