वैभव सूर्यवंशी को तीसरे अंपायर के फैसले से मिला जीवनदान: कैच आउट पर छिड़ा विवाद,अफगानिस्तान ए के खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी
Published: Updated:
2 min read

सूर्यवंशी को 8 बाॅल में दो जीवनदान मिले और इसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 27 गेंदों पर 38 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क.भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले गए ट्राई-सीरीज के पांचवें वनडे मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को तीसरे अंपायर ने कैच आउट नहीं दिया, जबकि रिप्ले देखने के बाद कई लोगों को लगा कि वह साफ तौर पर आउट थे।
वैभव बिना खता खोले बैटिंग कर रहे थे
घटना उस समय हुई जब वैभव बिना खाता खोले बल्लेबाजी कर रहे थे। अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने उनका कैच पकड़ लिया और वैभव भी लगभग मैदान छोड़ने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन तीसरे अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद कहा कि गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू रहा था, इसलिए उन्हें नॉट आउट दिया गया। इस फैसले से अफगानिस्तान के खिलाड़ी काफी नाराज दिखे और उन्होंने मैदान पर मौजूद अंपायरों से भी सवाल-जवाब किए। वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस ने अंपायर के फैसले पर जमकर बहस की और कई लोगों ने इसे गलत फैसला बताया।

वैभव ने 38 रन बनाए
हालांकि 15 साल के वैभव इस जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। उन्हें मैच में दो मौके मिले, लेकिन वह सिर्फ 38 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में फरीदून दावूद जई की गेंद पर उन्होंने गलत शॉट खेला और खालिद तानीवाल ने आसान कैच पकड़ लिया।
दांबुला में क्या हुआ था?
इसे पहले भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबला टाई रहा था। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया। श्रीलंका ए को जीत मिली। मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका A के प्लेयर विशेन हलाम्बागे के बीच बहस हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव मैदान से लौट रहे थे तभी हलाम्बागे ने कुछ कहा। इसके बाद वैभव वापस मुड़े। उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद विकेटकीपर निरोशन डिकवेला और दूसरे प्लेयर्स दोनों के बीच आ गए।

