वैभव ने श्रीलंका के खिलाफ 11 बॉल में फिफ्टी लगाई: 29 गेंदों पर 94 रन की इनिंग खेली, लिस्ट A क्रिकेट में सबसे फास्ट हाफ सेंचुरी
Published: Updated:
2 min read

वैभव ने 29 बॉल पर 94 रन की इनिंग खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। (फोटो सोर्स -@SLC)
स्पोर्ट्स डेस्क. यंग ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका A के खिलाफ ट्राई सीरीज फाइनल में सिर्फ 11 बॉल में फिफ्टी लगाई। यह लिस्ट A क्रिकेट की सबसे फास्ट फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वैभव ने 29 बॉल पर 94 रन की इनिंग खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।
रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव ने श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने का 12 बॉल में फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव लिस्ट A क्रिकेट में सबसे फास्ट फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के पहले और भारत के सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर बन गए।

शुरुआत से अटैक किया
वैभव ने पहली ही बॉल पर सिक्स लगाया। इसके बाद उन्होंने श्रीलंकाई बॉलर्स पर लगातार अटैक किया। तीसरे ओवर में मोहम्मद शिराज के एक ओवर से 26 रन बनाए। वैभव सबसे फास्ट लिस्ट A सेंचुरी के रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे थे। 9वें ओवर में कप्तान सहान अराच्चिगे की बॉल पर आउट हो गए। वह सेंचुरी से सिर्फ 6 रन दूर रह गए।
कंट्रोवर्सी के बाद बैट से जवाब
कुछ दिन पहले श्रीलंका A के खिलाफ मैच में वैभव की विषेन हलाम्बागे के साथ बहस हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंकाई प्लेयर ने उन्हें ताना मारा था। इसके बाद वैभव ने मैदान पर धक्का दिया था। इसकी काफी आलोचना भी हुई थी।

