जहां U19 टीम इंडिया को चैम्पियन बनाया: अब वहीं जिम्बाब्बे से मैच खेल सकते हैं वैभव, बोले- 4 महीने में कई अप्स एंड डाउन देखे
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार अपने खराब फॉम पर खुलकर बात की है। वैभव ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कई काफी उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उनका कॉन्फिडेंस बरकरार है। वह सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।
BCCI.TV से बातचीत में वैभव ने कहा- पिछले 4 महीने में काफी अप्स एंड डाउन आए हैं। यह क्रिकेट का हिस्सा है। ऐसा होता रहेगा, लेकिन मुझे अपना प्रोसेस फॉलो करना है। टीम के लिए 100% देना है।

इंग्लैंड सीरीज में ड्रॉप
IPL में अच्छी परफॉर्मेंस के बाद वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम में चुना गया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर T20I में डेब्यू किया। भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बने।
हालांकि, लगातार 3 मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। इसके बाद आखिरी T20I में संजू सैमसन की वापसी हुई। वैभव को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया। भारतीय टीम यह सीरीज 0-4 से हार गया।
कोच से पूरा सपोर्ट मिला
वैभव ने कहा कि मुश्किल समय में कोचिंग स्टाफ ने उनका पूरा साथ दिया। उन्होंने कहा- जो भी गाइडेंस मुझे चाहिए होती है, कोच मुझे देते हैं। जितनी प्रैक्टिस चाहिए, वह भी मिल रही है। मैं अच्छा फील कर रहा हूं और मेरा कॉन्फिडेंस भी बना हुआ है।

यही मैदान यादगार बना था
जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज का पहला मैच उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां 6 फरवरी 2026 कोे वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 बॉल में 175 रन बनाकर भारत को चैंपियन बनाया था।
वैभव ने कहा- यह मैदान मेरे लिए बहुत स्पेशल है। फरवरी महीने मेंं हमने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। भारत के लिए खेलना हर प्लेयर का सपना होता है। उसी मैदान पर दोबारा खेलने का एहसास बिल्कुल अलग होगा।
कंडीशंस का फायदा मिलेगा
वैभव ने कहा कि उन्हें यहां की पिच और कंडीशंस की अच्छी समझ है और वह अंडर-19 वर्ल्ड कप के अनुभव का फायदा उठाना चाहेंगे। उन्होंने कहा- मैं अपनी प्रैक्टिस और अपने गेम पर भरोसा रखूंगा। टीम के लिए जितना भी कंट्रीब्यूशन दे सकता हूं, देने की कोशिश करूंगा।
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट प्लेइंग XI: मेसी-एम्बाप्पे और हालैंड को जगह, कोबेल गोलकीपर; रोनाल्डो-यमाल बाहर

