ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का शतक: अंडर 19 टेस्ट में 113 रन बनाए, इस पारी में 8 छक्के और 9 चौके शामिल
Published:
2 min read

वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अडंर19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट मैच में 86 गेंद में 113 रन की पारी खेली। (फोटो सोर्स;सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत की अंडर-19 टीम के बैटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टेस्ट मैच में सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे पहले यूथ टेस्ट मैच में उन्होंने 86 गेंद में 113 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 8 सिक्स लगाए।
टीम को मुश्किल से उबारा
14 साल के वैभव ने ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल मैदान पर यह शतकीय पारी खेली। ओपन करने आए वैभव ने 86 गेंद में 113 रन बनाए। इस पारी में 8 छक्के और 9 चौके शामिल हैं। भारत की शुरुआत खराब रही। टीम ने 69 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। कप्तान आयुष म्हात्रे 21 रन बनाकर आउट हो गए।विवियन मनोहतरा 6 रन बनाकर पवेलियन लौट। वैभव का साथ देने क्रीज पर आए वेदांत द्विवेदी ने 140 रन की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 152 रन की पार्टनरशिप की और टीम को पहली पारी में 428 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

पहली पारी में 243 रन बनाए
टाॅस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 243 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरा ही मैच खेल रहे 17 साल के तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने सिर्फ 45 रन देकर 5 विकेट लिए। कंगारू टीम ने 78 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद स्टीवन होगन (92) और जेड हॉलिक (38) ने 56 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए सिर्फ 100 रन पर सात टेलेंडर्स को पवेलियन भेज दिया।

