IND-PAK हैंडशेक मामला: U19 एशिया कप मैच से पहले ICC की अपील, हाथ नहीं मिलाना है तो पहले बताएं
Published:
2 min read

अंडर-19 एशिया कप में होने वाले इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले ICC ने दोनों देशों के बोर्ड से प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील की है।
स्पोट्स डेस्क: U-19 एशिया कप 2025 शुक्रवार (12 दिसंबर) से शुरू हो गया है। भारत और पाकिस्तान का मैच 14 दिसंबर को होगा। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच हैंडशेक मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपील की है कि दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को आपस में हाथ मिलाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं करना है तो मैच रेफरी को पहले ही इसकी जानकारी दें।
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद किसी भी खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। सीनियर मेन्स एशिया कप, विमन्स ODI वर्ल्ड कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप T20 में भी यही देखने को मिला था।
ICC ने की प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील
मगर अब अंडर-19 एशिया कप में होने वाले इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले ICC ने दोनों देशों के बोर्ड से प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील की है। ICC का मानना है कि जूनियर क्रिकेट में पॉलिटिक्स की कोई जगह नहीं है। यदि खेल में प्लेयर्स हाथ नहीं मिलाते हैं तो इससे सही मैसेज नहीं जाता है।
भारत के एशिया कप U-19 कैंपेन के दौरान सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर रहेंगी। इस टूर्नामेंट को अगले साल होने वाले U-19 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
BCCI करेगा हैंडशेक का फैसला
ICC ने कहा कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाना चाहती है तो मैच रेफरी को इसके बारे में एडवांस में बताना होगा। आखिरी फैसला BCCI का होगा कि हैंडशेक करना है या नहीं। BCCI ने टीम मैनेजर आनंद दातार को निर्देश दिए हैं। पूरा फैसला अब उनकी गाइडेंस के हिसाब से लागू किया जाएगा।
एशिया कप का फाइनल 21 दिसंबर को
U-19 एशिया कप में इंडिया की शुरुआत 12 दिसंबर को UAE के खिलाफ मैच से हुई। इसके बाद 14 दिसंबर को पाकिस्तान के साथ अहम मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप में इंडिया, पाकिस्तान, मलेशिया और UAE शामिल हैं। टूर्नामेंट में कुल 15 मैच होंगे। फाइनल 21 दिसंबर को खेला जाएगा।

