वैभव-अभिषेक विम्बलडन फाइनल देखने पहुंचे: युवराज भी रहे साथ; सूर्यवंशी बोले- जल्दी जल्दी में जो मिला, पहनकर आ गया
Published:
2 min read

विम्बलडन मैच देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. टेनिस ग्रैंड स्लैम विम्बलडन 2026 का मेन्स सिंगल्स फाइनल रविवार (12 जुलाई) को हुआ, जिसे इटली के यानिक सिनर ने जीत लिया। उन्होंने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह फाइनल देखने के लिए 15 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पहुंचे थे। तीनों ने साथ में फोटो भी क्लिक किए, जो वायरल हो रहे हैं।
वैभव ब्लैक सूट में नजर आए। पत्रकारों ने जब उनसे बात की तो सूर्यवंशी ने कहा कि उन्होंने कपड़ों को लेकर कोई प्लान नहीं किया था। जल्दी जल्दी में अभिषेक से अरेंज करवाया है। इस तरह जल्दी जल्दी में जो कुछ मिला, उसे ही पहनकर आ गए।
सूर्यवंशी बॉस बेबी बन चुका है
युवराज ने कहा- मुझे अच्छा लग रहा है कि मैं पहली बार वैभव से मिल रहा हूं। अभिषेक से तो मिलता रहता हूं। सभी इसे बॉस बेबी बुलाने लगे हैं, क्योंकि ये बॉलर्स का बॉस बन चुका है। जैसा कि आपने टेनिस कोर्ट में यानिक सिनर और ज्वेरेव को देखा है। मैं मानता हूं कि ये भी उनकी तरह ही क्रिकेट के टैलेंट हैं।
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारी
दरअसल, भारतीय टी20 टीम इंग्लैंड दौरे पर ही थी। जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 की सीरीज खेली गई। इस सीरीज को इंग्लैंड ने 4-0 से अपने नाम की। इससे ठीक पहले आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने दो टी20 की सीरीज में क्लीन स्वीप से हार झेली थी। दोनों ही सीरीज में श्रेयस अय्यर कप्तान रहे।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक ने सभी 5 मैच खेले, जिसमें 131 रन बनाए। इस दौरान एक ही फिफ्टी लगा सके। दूसरी ओर वैभव को 3 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने सिर्फ 42 रन बनाए। अब इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी।

