वैभव ने रसेल-बटलर को पीछे छोड़ा: IPL के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले इंडियन; क्रिस गेल के रिकॉर्ड के करीब
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के 64वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मंगलवार (19 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से हरा दिया। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी एक ही IPL सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले इंडियन बैटर बने।
गेल के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे वैभव
क्रिस गेल के नाम IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। अब वैभव इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच के बाद उनके इस सीजन 53 सिक्स हो चुके हैं। यानी गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ 7 छक्कों की जरूरत है।

सिर्फ तीसरे बैटर
वैभव ने सिर्फ 38 बॉल में 93 रन बनाए। उन्होंने अपनी इनिंग में 7 चौके और 10 छक्के लगाए। शुरुआत में वह थोड़ा संभलकर खेले। पहले 10 बॉल में सिर्फ 5 रन बनाए। सेट होते ही वैभव ने मैच का रंग बदल दिया। उन्होंने पेसर्स और स्पिनर्स दोनों पर अटैक किया। छोटी और वाइड बॉल को बाउंड्री के बाहर भेजा। वैभव IPL हिस्ट्री में एक सीजन में 50 या उससे ज्यादा सिक्स लगाने वाले सिर्फ तीसरे बैटर बने। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ क्रिस गेल और आंद्रे रसेल कर पाए थे।

शतक से चूके
वैभव शतक नहीं बना पाए। मोहसिन खान की स्लोअर बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। हालांकि, तब तक वह मैच राजस्थान की तरफ मोड़ चुके थे। RR ने 221 रन का टारगेट 5 बॉल बाकी रहते हासिल कर लिया। अगर राजस्थान टीम प्लेऑफ में नहीं भी पहुंचती, तब भी टीम का कम से कम एक मैच बाकी है। ऐसे में वैभव के पास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा।

वैभव के 13 मैच में 579 रन
वैभव हाल ही के कुछ सीजन में स्काउट के जरिए तलाशे गए IPL के बेहतरीन टैलेंट में से एक हैं। उन्होंने 2025 सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ 35 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी। वैभव ने इस IPL 2026 सीजन में अब तक 13 मैच खेले, जिसमें 579 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 40.40 और स्ट्राइक रेट 237.64 का रहा। वैभव ने अब तक 53 छक्के और 50 चौके लगाए।

