India A vs UAE- Rising Stars Asia Cup 2025: वैभव सूर्यवंशी का 32 बॉल में शतक,144 रन की पारी में 15 सिक्स और 11 चौके लगाए
Published:
2 min read

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने UAE खिलाफ 42 बाॅल पर 144 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. राइजिंग स्टार्स एशिया कप के पहले ही मैच में इंडिया A के 14 साल के बैटर वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी पारी खेली, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। वैभव ने UAE के खिलाफ महज 32 गेंदों में सेंचुरी लगाकर सबको चौंका दिया।
फैंस का सवाल वीडियो कहां है
मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर यह क्लिप अभी किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं है, तो संभावना है कि इसे टूर्नामेंट या BCCI के आधिकारिक चैनल पर अपलोड किया जाए। फैंस लगातार ऑनलाइन वीडियो सर्च कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पूरी हाईलाइट्स सामने आ जाएंगी।
2025 में भी शतक लगाया था
वैभव राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए भी खेल चुके हैं और IPL में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। IPL 2025 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में सबसे तेज शतक बनाया था। अब उसी रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया।
वैभव की पारी में क्या खास था
वैभव ने अपनी 144 रन की पारी में सिर्फ 42 गेंदों में खेली। इस दौरान उन्होंने 15 छक्के और 11 चौके लगाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि वैभव क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। 13वें ओवर में वैभव डीप कवर में कैच आउट हो गए।
भारत की टीम क्यों है इतनी मजबूत
इस बार भारत ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के लिए मजबूत टीम भेजी है। पहले इसमें केवल U-23 खिलाड़ी खेलते थे, लेकिन इस बार सेलेक्टर्स ने कई IPL स्टार्स को भी शामिल किया है। इन खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, कप्तान जितेश शर्मा और निहाल वढेरा जैसे नाम शामिल हैं।

