ये 14 साल का है, यकीन नहीं होता : मैथ्यू हेडन ने रवि शास्त्री से वैभव सूर्यवंशी के बारे में यही कहा
Published:
2 min read

वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही वो कर दिखाया है, जो बड़े प्लेयर भी नहीं कर पाते। IPL 2025 में शानदार परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना बैटिंग टैलेंट दिखाया है।
हैरान थे हेडन
टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू में कहा- जब मैं कमेंट्री कर रहा था, तब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन मेरे साथ थे। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वैभव की उम्र अभी सिर्फ 14 साल है। वो जिस तरह इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज को खेल रहे थे, वो हैरान करने वाला था।

गेम पर फोकस जरूरी
शास्त्री ने आगे कहा- वैभव का असली टेस्ट तो अब होगा। उन्हें सचिन तेंदुलकर से सीखना चाहिए कि इस उम्र में सफलता मिलने के बाद संभलकर रहना होगा। अपना माइंड डाइवर्ट नही करना चाहिए। उनका फोकस सिर्फ गेम पर होना चाहिए।

फेल्योर भी खेल का हिस्सा
शास्त्री ने आगे कहा- अब किसी सीनियर को वैभव को ट्रेनिंग देनी होगी। उसे समझना होगा कि फेल्योर भी खेल का हिस्सा है। अगर वो इसे स्वीकार कर ले तो सचिन और विराट कोहली की तरह बड़ा प्लेयर बन सकता है। वैभव की तुलना सचिन और कोहली जैसे दिग्गजों से की जा रही है। हालांकि शास्त्री ने साफ किया कि अभी काफी टाइम है। शास्त्री ने कहा- अभी यह फैसला लेना सही नहीं होगा। अगर वो 4 दिन के मैच खेले तो टेक्निकली ज्यादा साउंड हो सकते हैं। फ्यूचर में भारत के लिए बड़ा नाम बन सकता है।
14 साल के वैभव के रिकॉर्ड
13 साल की उम्र में सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था। वह IPL में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ सूर्यवंशी ने 78 गेंदों में 143 रन बनाए।ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट में उन्होंने 86 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली।28 अप्रैल 2025 को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर 100 रन बनाकर सबको चौंका दिया। उन्होंने 101 रन बनाए। इनमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे।

