200 रन बनाना चाहता हूं: वैभव सूर्यवंशी बोले- पूरे 20 ओवर बैटिंग करूंगा तो गेल का रिकॉर्ड टूट जाएगा
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी ने अब T20 क्रिकेट में पहला डबल सेंचुरी लगाने का टारगेट रखा है। पूर्व इंग्लैंड कप्तान केविन पीटरसन के शो ‘द स्विच’ में वैभव ने कहा कि वह T20 क्रिकेट में 200 रन बनाना चाहते हैं। क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।
पूरे 20 ओवर बैटिंग कर लूं…
पूर्व इंग्लैंड कप्तान केविन पीटरसन के यूट्यूब शो में वैभव ने कहा- मुझे 50 रन सेलिब्रेट करना ज्यादा पसंद नहीं। मैं T20 में 200 रन बनाना चाहता हूं। अगर मैं पूरे 20 ओवर बैटिंग करूं तो 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ सकता हूं। मुझे 90 के स्कोर के बाद नर्वसनेस महसूस नहीं होती। मैं हमेशा अपना नेचुरल गेम खेलता हूं।

50 ओवर बैटिंग की
यंग बैटर ने बताया कि उन्होंने स्टेट लेवल के एक डोमेस्टिक मैच में पूरे 50 ओवर बैटिंग कर 335 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी उन्होंने बिहार के लिए 190 रन बनाए थे।
पुणे वॉरियर्स Vs क्रिस गेल
क्रिस गेल ने IPL 2013 में RCB के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे। यह आज भी T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है।

14 मैच में 583 रन
वैभव ने IPL 2026 में अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 14 मैच में 583 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232 से ज्यादा रहा। उन्होंने 1 शतक और 3 फिफ्टी लगाईं। इस सीजन उनके नाम 53 छक्के भी रहे।

