वैभव बैक टू बैक शतक से चूके: GT के खिलाफ 96 रन पर आउट हुए, टीम के बाहर होने के बाद डगआउट में रोते नजर आए
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रन बनाकर आउट हो गए। लगातार दूसरे मैच में शतक से चूकने के बाद वह खुद से नराज दिखे। इसके बाद जब उनकी टीम मुकाबला हारकर IPL से बाहर हुई तो वह डगआउट में रोते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
बैक टू बैक शतक चूके
यह लगातार दूसरा मैच था वैभव शतक के बेहद करीब पहुंचकर आउट हुए। इससे पहले एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 29 बॉल में 97 रन बनाए थे। अब क्वालिफायर-2 में भी वह 96 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

50 के बाद गियर बदला
गुजरात टाइटंस (GT) के पेसर मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने शुरुआत में वैभव को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने अपना पहला छक्का 13वीं बॉल पर लगाया। इस बीच यशस्वी जायसवाल (1 रन) और ध्रुव जुरेल (7 रन) के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद वैभव पर दबाव बनता गया।
इसके बाद वैभव ने सिराज के एक ओवर में 21 रन बनाकर मैच का मोमेंटम चेंज कर दिया। उन्होंने 31 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनके IPL करियर की सबसे स्लो फिफ्टी रही।

वैभव ने गियर बदला और अगली 15 बॉल में 46 रन बनाए। बड़े शॉट की कोशिश में वह 96 रन पर कैच आउट हो गए। आउट होने के बाद स्टेडियम में कुछ देर सन्नाटा छा गया। वैभव खुद भी काफी निराश नजर आए।
नर्वस नाइंटीज का शिकार
96 रन पर आउट होने के साथ ही वैभव IPL हिस्ट्री में तीसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने। वह डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और ऋतुराज गायकवाड़ के बाद IPL में सबसे ज्यादा 3 बार 90+ स्कोर बनाकर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शरीक हो गए।

दो और बड़े रिकॉर्ड बना डाले
इस इनिंग के दौरान वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह IPL हिस्ट्री में सबसे कम बॉल में 1000 रन पूरे करने वाले बैटर बने। उन्होंने सिर्फ 440 बॉल में यह माइलस्टोन हासिल किया। इसके अलावा एक ही T20 टूर्नामेंट में 500 पावरप्ले रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर भी बन गए।

