टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा रद्द हो सकता है: आयरलैंड में दंगे के कारण सीरीज पर खतरा; वैभव के डेब्यू में थोड़ी और देरी
Published:
3 min read

भारत और आयरलैंड के बीच T20I सीरीज के तहत 2 मैच खेले खेले जाने हैं, जो 26 और 28 जून 2026 को शेड्यूल हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. आयरलैंड में इस समय दंगे (Community Unrest) हो रहे हैं, जिसकी वजह से भारतीय क्रिकेट टीम का दौरा रद्द हो सकता है। माना जा रहा था कि इस सीरीज से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू हो सकता है, लेकिन दौरा रद्द हुआ तो इस डेब्यू में थोड़ी और देरी होगी। भारतीय टीम को इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी जाना है। वहां वैभव का डेब्यू हो सकता है।
पूरा मामला क्या है?
सूर्यवंशी को टीम इंडिया की T20I टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में 776 रन बनाने के बाद सबका ध्यान खींचा था। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल गई। अब चर्चा है कि वह जल्द ही आयरलैंड में होने वाली T20I सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन इसी बीच आयरलैंड में कुछ जगहों पर दो कम्युनिटी के बीच दंगे फैल गए हैं, जिसकी वजह से क्रिकेट मैचों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
मैच और टूर्नामेंट पर असर
आयरलैंड में चल रहे इंटर-प्रोविंशियल T20 फेस्टिवल को पहले ही रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप के मुकाबलों पर भी फैसला 48 घंटे के अंदर लिया जाने वाला है। क्रिकेट आयरलैंड ने साफ कहा है कि खिलाड़ियों, कोच, अंपायर और दर्शकों की सुरक्षा सबसे पहले है। इसलिए अगर हालात ठीक नहीं हुए तो सीरीज को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

जानिए क्रिकेट आयरलैंड क्या कहा
क्रिकेट आयरलैंड ने कहा है कि वे हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं और लोकल गवर्नमेंट से संपर्क में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अगर हालात नहीं सुधरे तो कुछ मैचों को बेलफास्ट से दूसरी जगह शिफ्ट करने पर भी विचार किया जा सकता है।
सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन
वैभव इस समय India A टीम के साथ श्रीलंका में ट्राई-सीरीज खेल रहे हैं। हाल ही में अफगानिस्तान A के खिलाफ उन्होंने 22 गेंदों में 44 रन बनाए।

18 साल बाद आयरलैंड में सीरीज
भारत और आयरलैंड के बीच T20I सीरीज में 2 मैच खेले जाएंगे, जो 26 और 28 जून 2026 को होंगे। ये दोनों मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में होगे। यह भारत का 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट दौरा होगा। इसके ठीक बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे की सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज में वैभव को शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच 1 जुलाई को होगा।
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (वाइस कैप्टन), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

