वैभव सूर्यवंशी ने डिविलियर्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा: विजय हजारे ट्रॉफी में 36 बाॅल में सेंचुरी,इस फॉर्मेट के सबसे यंग सेंचुरीयन
Published:
2 min read

विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन बनाए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स का सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (@domestic)
स्पोर्ट्स डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अच्छी पारी खेली। रांची में खेले गए इस मैच में वैभव ने 84 गेंदों पर 190 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 36 बाॅल में सेंचुरी पूरी की। साथ ही साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने इस पारी में 16 चौके और 15 छक्के लगाए। उन्होंने बाउंड्री की मदद से ही 150 से ज्यादा रन बनाए। वे डबल सेंचुरी से सिर्फ 10 रन दूर रह गए।
एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा
27 फरवरी 2015 को वर्ल्ड कप में एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी में 64 गेंदों पर 150 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने इससे कम गेंदों (36) में 150 रन बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
इंडिया में सबसे फास्ट सेंचुरी
इंडियन बैटर्स की बात करें तो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अनमोलप्रीत सिंह के नाम है। उन्होंने 2024 में पंजाब की तरफ से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा लिस्ट में यूसुफ पठान ( 40 गेंद, 2010), उर्विल पटेल ( 41 गेंद, 2023), (अभिषेक शर्मा – 42 गेंद, 2021) भी शामिल हैं।
डबल सेंचुरी मिस कर गए
वैभव के पास 100 से भी कम गेंदों में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का मौका था। वह 10 रन पीछे रह गए। अगर वे यह उपलब्धि हासिल कर लेते तो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी टूट जाता। फिलहाल यह रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। जायसवाल ने 2019 विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से झारखंड के खिलाफ 17 साल 292 दिन की उम्र में 203 रन बनाए थे।

